फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   JK Sports Team Reaches Semifinals After Defeating Hard Hitter

Meerut News: मेरठ के कृष्णा का नेशनल हॉकी चैंपियनशिप के लिए चयन

Thu, 26 Mar 2026 06:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
JK Sports Team Reaches Semifinals After Defeating Hard Hitter
मेरठ। शहर के उभरते हॉकी खिलाड़ी कृष्णा ढींगीया का 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर बालक नेशनल चैंपियनशिप 2026 के लिए चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता एक से 12 अप्रैल तक बिहार के राजगीर में आयोजित की जाएगी। रोहटा रोड निवासी शिखर के पुत्र कृष्णा कक्षा 11 के छात्र हैं। वह पिछले तीन वर्षों से एसडी सदर मैदान में प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह से प्रशिक्षण ले रहे हैं। इससे पहले भी वह स्टेट व नेशनल स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। चैंपियनशिप के लिए पूरे मंडल से कृष्णा एकमात्र खिलाड़ी हैं। प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह के अनुसार रामपुर में हुए ट्रायल के आधार पर उनका चयन किया गया है। कृष्णा शुक्रवार शाम प्रतियोगिता के लिए रवाना होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed