फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jitouli robbed of 50 thousand rupees from scrap merchant

जिटौली के पास स्क्रैप व्यापारी से 50 हजार रुपये की लूट

Tue, 23 Feb 2021 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Jitouli robbed of 50 thousand rupees from scrap merchant
जिटौली के पास स्क्रैप व्यापारी से 50 हजार रुपये की लूट
विज्ञापन

मोदीपुरम। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जिटौली गांव के पास स्कूटी सवार स्क्रैप व्यापारी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियारों से आतंकित कर 50 हजार रुपये लूट लिए। बाद में व्यापारी को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

खिर्वा रोड पर मवाना निवासी नदीम बैटरी स्क्रैप का व्यापार करते हैं। सोमवार को वह स्कूटी पर स्क्रैप खरीदने मोदीपुरम जा रहे थे। जिटौली गांव के पास पहुंचते ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियारों से आतंकित कर उन्हें रोक लिया। इसके बाद उनसे 50 हजार रुपये लूट लिए। बाद में बदमाश धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी तपेश्वर सागर पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में घंटों कांबिंग की। मगर उनका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने थाने में तहरीर दे दी है। कृष्णा पब्लिक स्कूल चौकी से 100 मीटर दूरी पर ही इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed