{"_id":"590b77734f1c1baa5a440f8f","slug":"jewellwr-shop-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने दिनदहाडे़ ज्वैलरी शॉप लूटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने दिनदहाडे़ ज्वैलरी शॉप लूटी
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Fri, 05 May 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शास्त्रीनगर में तीन बदमाशों ने पुलिस चौकी के पास पीवीएस मॉल व्यापार संघ के महामंत्री की ज्वैलरी शॉप लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली पड़ोसी मोबाइल शॉप के काउंटर में घुस गई। लोगों को आता देख बदमाश बाइक पर फरार हो गए। वारदात से गुस्साए व्यापारी और स्थानीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा किया।
विज्ञापन
नौचंदी थानाक्षेत्र के फूलबाग कॉलोनी निवासी महेंद्र शर्मा की शास्त्रीनगर पीवीएस मॉल के पीछे आई ब्लाक 243 में कमला ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। महेंद्र पीवीएस मॉल व्यापार संघ के महामंत्री भी हैं। बृहस्पतिवार को वह छोटे भाई अरविंद शर्मा के साथ शॉप पर थे। दोपहर 2:40 बजे दुकान पर चार महिला जेवरा खरीद रही थी, तभी एक युवक दुकान पर पहुंचा और बाली दिखाने को कहा। सराफ अरविंद युवक को कानों की बाली दिखाने लगा, तभी दो बदमाश पिस्टल लेकर दुकान में घुसे और दोनों भाइयों पर पिस्टल तान दी। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने सोने के जेवर (आधा किलो सोने की ज्वैलरी) से भरा एक प्लास्टिक का डिब्बा उठा लिया। दोनों भाइयों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इसमें एक गोली पड़ोसी आकाश के मोबाइल दुकान के काउंटर में घुस गई। गोलियां चलते ही अफरातफरी मच गई। लोगों को आता देख बदमाश एक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। सूचना पर मेडिकल, नौचंदी और सिविल लाइन थाने की पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
15 लाख के ले गए जेवर
सराफ महेंद्र शर्मा ने बताया कि बदमाश करीब 15 लाख रुपये के जेवर लूटकर ले गए हैं। महेंद्र ने दुकान के बाहर रखा पानी का जार बदमाशों के ऊपर फेंककर मारा था। ताकि बाइक फिसल जाए और घेराबंदी कर उनको लोग पकड़ लें। डिब्बा फेंकते ही बदमाशों ने गोलियां चला दी। इसके बाद दोनों भाई जान बचाकर दुकान में घुस गए।
विज्ञापन
व्यापारियों को कब तक लुटवाएगी पुलिस
वारदात का पता चलते ही संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी सरदार दलजीत सिंह, कमल ठाकुर, संदीप रेवड़ी, राजीव गुप्ता काले, महिपाल भड़ाना समेत अन्य व्यापारी नेता शास्त्रीनगर में मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने एसओ मेडिकल मोहम्मद असलम को जमकर खरीखोटी सुनाई। उन्होंने कहां कि आखिर कब तक व्यापारियों को पुलिस लुटवाएगी। व्यापारियों की नाराजगी देखते हुए पुलिस ने चार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी। पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया कि दिन में पुलिस पहरा लगाएगी।
सीसीटीवी भी खंगाले
पुलिस ने बदमाशों का पता लगाने के लिए शास्त्रीनगर में कई सीसीटीवी भी खंगाले। एसओ मेडिकल मोहम्मद असलम ने बताया कि कैमरे में बदमाश नजर नहीं आए। स्थानीय लोगों ने बताया कि बदमाश एक लाल रंग की पल्सर बाइक पर आए थे। उनकी तलाश में चेकिंग अभियान भी चलाया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस जांच करने में जुटी है।