{"_id":"674ccd7bac39817f2b08f677","slug":"jesus-sacrificed-for-society-meerut-news-c-44-1-smrt1055-106136-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: यीशु ने समाज के लिए दिया था बलिदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: यीशु ने समाज के लिए दिया था बलिदान
विज्ञापन
मेरठ। सरधना के ऐतिहासिक चर्च में रविवार को विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने माता मरियम की तस्वीर के दर्शन कर मन्नत मांगी। ईसाई समाज के लोगों ने प्रभु यीशु से पापियों को क्षमा करने की प्रार्थना की। बच्चों ने प्रभु यीशु की आराधना की।
ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में माता मरियम के महोत्सव के बाद दूसरे रविवार को ईसाई समाज के लोगों ने प्रार्थना की। फादर जॉन मिल्टन ने बताया कि प्रभु यीशु ने समाज के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया था। चर्च में एकत्रित ईसाई समाज के लोगों ने प्रभु यीशु से प्रार्थना की। ईसाई धर्म के अनुयायिओं ने प्रभु यीशु के दुखों को याद किया। प्रभु ने लोगों के पापों की क्षमा के लिए अपनी कुर्बानी दी। विशेष प्रार्थना में सभी दुखी, बीमार, लाचार व गरीबों के लिए प्रार्थना की गई।
फादर वलेरियन पिंटो ने सभी को कृपाओं की माता मरियम का संदेश सुनाया। श्रद्धालुओं को माता मरियम की तरह संवेदनशील बनकर दूसरों की मदद करने का संदेश दिया।
उन्होंने मुक्तिदाता को जन्म दिया। दुनिया के लिए अपना पुत्र समर्पित कर दिया। सभी प्रार्थना करो ईश्वर स्वर्ग से कृपा बरसा देंगे। इस अवसर पर माता मरियम के भजन, माला विनती, मिस्सा बलिदान के बाद परम प्रसाद का वितरण हुआ। इस दौरान बीमारों तथा अपनी अर्जी भेजने वालों के लिए विशेष प्रार्थना की गई।म