फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   JE OF MDA suspended

रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने पर एमडीए जेई निलंबित

Thu, 09 Sep 2021 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
JE OF MDA suspended
रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने पर एमडीए के जेई निलंबित
विज्ञापन

मेरठ। एक बार फिर मेरठ विकास प्राधिकरण में भ्रष्टाचार मामले में कार्रवाई हुई है। जूनियर इंजीनियर ओंकार शर्मा को शासन ने निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई के बाद अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। रिश्वत लेते हुए एक वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्यवाही की गई है। वीडियो वायरल होने के बाद प्राधिकरण से ही रिपोर्ट भेजी गई। इसके बाद शासन की ओर से आदेश जारी किए गए।
जूनियर इंजीनियर ओंकार शर्मा जोन सी के सी-2 क्षेत्र में तैनात थे। उन्हें अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए अभियान में जिम्मेदारी दी गई थी। इसी अभियान में अवैध निर्माण रुकवाने गए ओंकार शर्मा वीडियो में पैसे का लेन-देन करते हुए दिखाई दिए। उपाध्यक्ष ने अवैध निर्मार्णों पर अंकुश लगाने के लिए चारों जोन में अभियान चलाया है। इसके लिए कई जूनियर इंजीनियरों की ड्यूटी प्रवर्तन विभाग में लगाई गई है।
विज्ञापन

इससे पहले भी एक महिला कर्मचारी का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में भी एमडीए उपाध्यक्ष ने जवाब तलब किया था। एमडीए में कर्मचारियों और अधिकारियों के भ्रष्टाचार के कई मामले आ चुके हैं। एमडीए उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी ने अपना कार्यभार ग्रहण करने के समय 18 मेट को निलंबित किया था। प्राधिकरण में कई कर्मचारी और अधिकारी ऐसे हैं जिनपर जांच चल रही है। हालांकि, कुछ कर्मचारियों का कहना है कि जेई को साजिश करके फंसाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें जेई लेन-देन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। शासन के निर्देश पर निलंबन के आदेश जारी किए गए हैं - मृदुल चौधरी, उपाध्यक्ष, एमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed