Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jayant Singh Remark on Muslim Candidates Triggers Political Churn in RLD and BJP

जयंत का मुस्लिम दांव: टिकट देने के बयान से रालोद-भाजपा में हलचल, सिवालखास-थानाभवन-बागपत में बदलेगा सियासी गणित

Thu, 26 Nov 2026 12:04 PM IST
Dimple Sirohi कुलदीप त्यागी, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
कुलदीप त्यागी, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 26 Nov 2026 12:04 PM IST
सार

रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह के मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देने के बयान से पश्चिमी यूपी की सियासत में हलचल है। सिवालखास, थानाभवन और बागपत जैसी सीटों पर टिकट के समीकरण चर्चा में हैं।

विज्ञापन
Jayant Singh Remark on Muslim Candidates Triggers Political Churn in RLD and BJP
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत में रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देने संबंधी बयान ने नई चर्चा छेड़ दी है। जयंत ने साफ कहा है कि मुस्लिम समाज के लोगों को भी चुनाव लड़ने का अधिकार है और उनकी पार्टी उन्हें टिकट देगी।

विज्ञापन


इस बयान के बाद रालोद की मुस्लिम बहुल सीटों के साथ उन विधानसभा क्षेत्रों पर भी राजनीतिक नजरें टिक गई हैं, जहां पहले मुस्लिम उम्मीदवार रालोद के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं। मेरठ की सिवालखास, शामली की थानाभवन और बागपत सीट पर संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसका असर भाजपा के टिकट समीकरणों पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सपा-कांग्रेस में सीटों पर खींचतान: इमरान मसूद बोले- फिर चुनाव लड़ने का क्या फायदा, पार्टी का वजूद बचाना है

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जयंत बोले- मुसलमानों को टिकट देना उनका हक
रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने हाल ही में कहा कि मुसलमान भी इस देश के नागरिक हैं और उन्हें टिकट देना उनका अधिकार है। उन्होंने कहा, 'मैं मुसलमानों को टिकट दूंगा, ये उनका हक है। उनका समर्थन हमारे साथ पहले भी था, अब भी है।' जयंत ने यह भी कहा कि यदि भाजपा मुस्लिमों को टिकट देने पर कोई शर्त लगाएगी तो वह भी उसी तरह का रुख अपनाएंगे, लेकिन मुस्लिम समाज के उम्मीदवारों को टिकट जरूर देंगे।

जयंत ने अपने बयान में मुस्लिम समाज के समर्थन का भी जिक्र किया। उनके इस रुख के बाद रालोद के भीतर टिकट के दावेदारों और भाजपा नेताओं के बीच संभावित चुनावी समीकरणों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि मेरठ की सिवालखास, शामली की थानाभवन और कैराना, संभल, बागपत तथा अमरोहा जिले की मुस्लिम बहुल सीटों पर पार्टी मुस्लिम उम्मीदवारों को मौका दे सकती है।
 

सिवालखास में गुलाम मोहम्मद की दावेदारी
मेरठ जिले की सिवालखास विधानसभा सीट पर रालोद के गुलाम मोहम्मद मौजूदा विधायक हैं। जयंत सिंह के मुस्लिम समाज के उम्मीदवारों को टिकट देने के बयान के बाद उनकी दावेदारी फिर चर्चा में आ गई है। फिलहाल उनके अलावा सिवालखास से रालोद के किसी अन्य मुस्लिम नेता का नाम सामने नहीं आया है।

गुलाम मोहम्मद ने वर्ष 2012 में पहली बार सपा के टिकट पर सिवालखास से विधानसभा चुनाव जीता था। इसके बाद 2022 में रालोद के टिकट पर चुनाव जीतकर वह दोबारा विधायक बने। ऐसे में पार्टी के मुस्लिम उम्मीदवारों को मौका देने के रुख से उनकी दावेदारी को मजबूती मिलती दिख रही है। इस सीट पर रालोद के दूसरे दावेदारों के साथ भाजपा नेताओं की भी नजरें पार्टी के अगले फैसले पर रहेंगी।

यह भी पढ़ें: सीटों पर टकराव: इकरा हसन बोलीं- 2027 पर हमारा पूरा फोकस, मौजूदा विधायकों की सीटों पर समझौते से इनकार

थानाभवन में मुस्लिम उम्मीदवारों का रहा है प्रभाव
शामली जिले की थानाभवन विधानसभा सीट पर अलग-अलग दलों से कई बार मुस्लिम उम्मीदवार विधायक चुने गए हैं। वर्ष 1969 में भारतीय क्रांति दल के टिकट पर राव रफे खान विधायक बने थे। 1985 में लोकदल के टिकट पर अमीर आलम खान ने जीत हासिल की। वर्ष 1996 में अमीर आलम सपा के टिकट पर फिर विधायक चुने गए।

वर्ष 2007 में रालोद के टिकट पर अब्दुल वारिस खान चुनाव जीते थे। इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में रालोद के अशरफ अली खान ने भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश राणा को 10,806 वोटों के अंतर से हराया था। जयंत सिंह के ताजा बयान के बाद इस सीट पर भी रालोद के मुस्लिम उम्मीदवार को फिर मौका मिलने की संभावना को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। वहीं, भाजपा में सुरेश राणा की दावेदारी और पार्टी की रणनीति पर भी नजर रहेगी।

बागपत में कोकब हमीद परिवार का रहा राजनीतिक प्रभाव
बागपत विधानसभा सीट पर पूर्व मंत्री दिवंगत कोकब हमीद का लंबे समय तक राजनीतिक प्रभाव रहा। वह वर्ष 1985 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए। 1993 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर फिर जीत हासिल की। इसके बाद 1996 में भारतीय किसान कामगार पार्टी और 2002 तथा 2007 में रालोद के टिकट पर विधायक बने। वर्ष 2012 में उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद 2017 में उनके बेटे अहमद हमीद ने बसपा के टिकट पर बागपत से विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन जीत नहीं सके। वर्ष 2022 में अहमद हमीद ने रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें फिर हार का सामना करना पड़ा। अब जयंत सिंह के मुस्लिम नेताओं को टिकट देने के बयान के बाद बागपत में भी रालोद के संभावित मुस्लिम उम्मीदवार को लेकर चर्चा बढ़ गई है। इस सीट से भाजपा के योगेश धामा लगातार दो बार विधायक चुने जा चुके हैं। ऐसे में रालोद की रणनीति पर भाजपा की नजर भी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed