जयंत चौधरी ने किया मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत का समर्थन, ट्वीट कर जारी किया अपना वक्तव्य
उत्तर प्रदेश के बड़ौत में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने किसानों को एकजुट होकर अपने हकों के लिए बुलंद आवाज करने की अपील की है। दूसरी ओर रालोद के जिला महासचिव राजू तोमर सिरसली ने कहा कि जयंत चौधरी किसानों के सच्चे हितैषी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए जयंत चौधरी ने कहा ऐसे दृश्य देखकर खून खोल उठता है। उन्होंने कहा भाजपा किसान विरोधी नीतियों पर जोरशोर से काम कर रही है। कहा कि अब किसान जाग गया है।
उन्होंने किसानों को एकजुट होकर अपने हकों के लिए बुलंद आवाज करने की अपील की है। दूसरी ओर रालोद के जिला महासचिव राजू तोमर सिरसली ने कहा कि जयंत चौधरी किसानों के सच्चे हितैषी हैं।
जयंत चौधरी ने किसान महापंचायत को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। हम सब रालोद कार्यकर्ता किसानों के साथ मुजफ्फरनगर संयुक्त किसान मोर्चा की किसान महापंचायत में शामिल होंगे।