फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jatpura incident: Arrest of the accused will be a challenge

जटपुरा कांड : आरोपियों की गिरफ्तारी बनेगी चुनौती

Mon, 29 Sep 2025 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Jatpura incident: Arrest of the accused will be a challenge
रोहटा। थाना क्षेत्र में नई तैनाती के तहत रविवार को सुभाष चौकी प्रभारी अनुराग सिंह ने थाना रोहटा का कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन का तबादला मवाना थाने में कर दिया गया। जटपुरा कांड में बचे आरोपियों की गिरफ्तारी में उनके लिए चुनौती होगी।
विज्ञापन

कुछ समय पूर्व रोहटा थाना क्षेत्र के जटपुरा गांव में मकान के छज्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। तत्कालीन थाना प्रभारी नीरज बघेल पर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई न करने का आरोप लगा था। उन्होंने कथित तौर पर जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात एक सरकारी वाहन चालक के दबाव में आकर कठोर कार्रवाई से परहेज किया और दोनों पक्षों से तीन-तीन लोगों का सिर्फ शांति भंग की धाराओं में चालान कर इतिश्री कर दी। बाद में एक पक्ष के रामबीर की जमानत पर रिहाई के कुछ समय बाद ही मृत्यु हो गई। इजिससे गांव में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मृतक के परिजनों ने रोहटा थाने के सामने शव रखकर मेरठ-बड़ौत मार्ग पर सात घंटे तक जाम लगाया।
विज्ञापन

एसएसपी ने तत्कालीन एसओ नीरज बघेल को लाइन हाजिर कर दिया और उनकी जगह इंस्पेक्टर पूनम जादौन ने कार्यभार संभाला लेकिन इसी दौरान रामबीर के भाई सोहनवीर की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों में से दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, मगर अब भी पांच नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed