फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू, सजा बाजार, ठाकुर जी के लिए सुंदर पोशाक, झूले और गहनों की भरमार

Thu, 22 Aug 2019 04:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 22 Aug 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
Janmashtami 2019: Preparations started for Janmashtami in Weaster UP
कृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला

जन्माष्टमी के रंग में रंगे बाजार में ठाकुरजी के लिए खास पोशाकों, बिछौनों, गहनों और मनोरंजन के सामान की भरमार है। बजट और पसंद के मुताबिक भक्त कान्हा के लिए खरीदारी कर रहे हैं। यूपी के मेरठ में आबूलेन, सदर बेगमपुल, वेस्टर्न कचहरी रोड, शारदा रोड, सेंट्रल मार्केट से लेकर अन्य बाजार जन्माष्टमी के लिए पूरी तरह सज गए हैं -

Janmashtami 2019: Preparations started for Janmashtami in Weaster UP
कृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला

डिजायनर पोशाक की अधिक मांग
गोपालजी के लिए डिजाइनर पोशाकों की अधिक मांग है। हालांकि लोग ऑनलाइन भी ड्रेस आर्डर कर रहे हैं। कान्हा जी के लिए झूले, तीन पीस ड्रेस, नाइट ड्रेस, बिछौना, ज्वैलरी, बांसुरी, पगड़ी, साफा, सिंहासन, स्वीमिंग पूल व पलंग आदि बाजार में हैं।

सदर में कलकत्ता कलेक्शन के मालिक सुबीर बनर्जी बताते हैं कि इस साल झूलों की मांग अधिक है। इस बार मैक्रम, ऊन और धागों से बने हैंगिंग झूले हैं। इन्हें चुनरी और गोटों से सजाया गया है। कई झूलों में लाइटिंग भी है। 

Janmashtami 2019: Preparations started for Janmashtami in Weaster UP
कृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला

इसी तरह सिंघासन भी तैयार कराए जा रहे हैं। मोर, गुलाब के आकार में भी पोशाकें हैं। रेशम के धागों के काम वाली पोशाकों के आलावा मोती, गोटापत्ती, कुंदन आदि से पोशाक पर कढ़ाई की गई है। पोशाक से मैच करती हुई ज्वैलरी और मुरली भी है। पोशाकों की कीमत 100 रुपये से शुरू है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Janmashtami 2019: Preparations started for Janmashtami in Weaster UP
कृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला

एलईडी से जगमगाएगा झूला
बाजार में इस बार एलईडी लाइट लगे झूले भी हैं। एमडीएफ शीट से बने झूले जिसमें लाइटिंग डाइरेक्ट प्लग से लगा सकते हैं। साथ में कान्हा जी का हरियाली बंगला और रंग-बिरंगे सुर पंख भी उपलब्ध हैं। इस बार कान्हा जी के लिए स्पेशल राज गद्दी आई है। लाइटिंग बेड जिस पर कान्हा जी सोते हुये बहुत सुंदर नजर आयेंगे।

विज्ञापन
Janmashtami 2019: Preparations started for Janmashtami in Weaster UP
कृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला

शृंगार के सामान की कीमत
मैक्रम के झूले- 200-3000 रुपये, मोरमुकुट-100-300, फूलों की पगड़ी- 100-400, स्वीमिंग पूल- 950, फूल बंगला- 500 से 1000, पंखा- 200, एलईडी पंखा- 350, पोशाक- 20 से 2000, छाता- 20 से 200, हसली- 70, सोफा कम बैड-400, रंग बिरंगे सुर पंख-20, लाइटिंग बैड- 600, राज गद्दी-100, एलईडी झूले -500 रुपए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed