{"_id":"63e4126556f0035e8d0c5f02","slug":"jangethis-woman-died-after-being-crushed-by-a-truck-on-the-highway-meerut-news-c-14-mrt1021-110519-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: हाईवे पर ट्रक से कुचलकर जंगेठी की महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: हाईवे पर ट्रक से कुचलकर जंगेठी की महिला की मौत
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर सिंभालका बाईपास के ऊपरिगामी पुल के निकट ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बाइक को महिला का बेटा चला रहा था और उसकी देवरानी की लड़की भी बाइक पर साथ थी, जो हादसे का मंजर देखकर बेहोश हो गई। पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुधवार को मेरठ जिले के थाना कंकरखेड़ा के गांव जंगेठी निवासी लवली अपनी मां बबीता देवी और चचेरी बहन अवंतिका को बाइक पर लेकर बाबरी के गांव खेड़ी बैरागी से शामली होते हुए अपने गांव जा रहा था। जब वह मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव सिंभालका से आगे बाईपास के ऊपरिगामी पुल के निकट पहुंचा तो सामने से अचानक गलत दिशा से टाटा मैजिक गाड़ी आ गई। उसी समय पीछे से ट्रक आ गया। बाइक मैजिक व ट्रक के बीच में आ गई और असंतुलित हो गई। बाइक पर पीछे बैठी बबीता (35) सड़क पर गिर गई और पहिये के नीचे आकर कुचल गई। जिससे बबीता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को देखकर अवंतिका (18) बेहोश हो गई, जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में लवली को भी चोटें आईं।