{"_id":"59c8ba714f1c1b8f688b66cc","slug":"janata-express-survived-the-accident-travelers-scream","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे का शिकार होने से बची जनता एक्सप्रेस, यात्रियों में मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे का शिकार होने से बची जनता एक्सप्रेस, यात्रियों में मची चीख-पुकार
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
बड़ा रेल हादसा होने से टला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर रेल हादसे को अभी लोग भूल भी नहीं पाए कि रविवार रात को फिर एक बड़ा रेल हादसा होने बच गया। दिल्ली से सहारनपुर आ रही जनता एक्सप्रेस रविवार रात रामपुर मनिहारान के पास हादसे का शिकार होने से बची। मनानी रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर किसी ने लोहे का टुकड़ा रख दिया था। इसके चलते ट्रेन को जोरदार झटका लगा और ट्रेन डगमगाने लगी।
विज्ञापन
इससे ट्रेन में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। किसी तरह से चालक ने ट्रेन को नियंत्रित किया। इसके बाद ट्रेन को टपरी स्टेशन पर रोक दिया गया। यह किसी शरारती तत्व की खुराफात है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश, इसका खुलासा नहीं हुआ।
विज्ञापन
पढ़ें : देखिए, रेलवे से कहां हुई चूक, बेकसूरों की मौत का जिम्मेदार कौन ?
विज्ञापन
खतौली में हुए उत्कल एक्सप्रेस हादसे को लोग अभी भूल भी नहीं पाए थे कि रविवार रात करीब दस बजे दिल्ली शामली सहारनपुर रेल लाइन पर एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। रेल यात्रियों की माने तो दिल्ली से सहारनपुर आ रही जनता एक्सप्रेस को रामपुर मनिहारान के पास जोरदार झटका लगा। अचानक पहियों से तेज आवाज हुई और ट्रेन डगमगा गई। ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बच्चों और महिलाओं में चीख पुकार मच गई। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया। ट्रेन को नियंत्रित करने के बाद चालक ने टपरी स्टेशन पर ट्रेन रोकी और कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर रेलवे अधिकारी, कर्मचारी पहुंचे। बताया गया कि ट्रैक पर पर एक बड़ा लोहे का टुकड़ा रखा हुआ था। जिस कारण ट्रेन को झटका लगा। इस दौरान सभी यात्री सुरक्षित थे। संपर्क करने पर फिलहाल कोई अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने से कतरा रहे थे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/