फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jamiat Goodwill Parliament starts from today at more than a hundred places across the country

UP: जमीयत की सद्भावना संसद आज से शुरू, देश भर में सौ से ज्यादा स्थानों पर होगा आयोजन

Sun, 28 Aug 2022 12:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/देवबंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/देवबंद Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 28 Aug 2022 12:41 PM IST
सार

जमीयत सद्भावना मंच के बैनर तले आज देश के विभिन्न राज्यों में सौ से अधिक स्थानों पर सद्भावना संसद का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी धर्मों के महत्वपूर्ण नेता व धर्मगुरु भाग लेगें।

विज्ञापन
Jamiat Goodwill Parliament starts from today at more than a hundred places across the country
मौलाना महमूद मदनी - फोटो : amar ujala

विस्तार

जमीयत सद्भावना मंच के बैनर तले देश के विभिन्न राज्यों में आज से सौ से अधिक स्थानों पर सद्भावना संसद का आयोजन किया जा रहा है। सद्भावना संसद के संबंध में जमीयत अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी का कहना है कि यह देश की वर्तमान स्थिति के संदर्भ में बहुत महत्वपूर्ण है जिसका स्पष्ट संदेश देश के सभी वर्गों को जोड़ना है।

विज्ञापन


जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि धार्मिक घृणा और सांप्रदायिकता को समाप्त करने के लिए बीते दिनों  सद्भावना मंच के नाम से प्रस्ताव पारित किया गया था। जिसमें देश में एक हजार सद्भावना संसदों को आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। इसी के तहत 28 अगस्त को देश के विभिन्न राज्यों में सौ से अधिक सद्भावना संसद का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Kawal Kand: सचिन व गौरव की पुण्यतिथि पर हवन में पहुंचे मंत्री संजीव बालियान व विधायक विक्रम सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियां किसी से छिपी नहीं हैं। ऐसे में देश से प्यार करने वाले वफादार नागरिक और संगठन विशेषकर जमीयत जैसे संगठन चुप नहीं रह सकते। मुल्क में पनप रही नफरत और घृणा के माहौल को समाप्त करने के लिए सभी का एक मंच पर आना बेहद जरुरी है।

वहीं, जमीयत के सचिव मौलाना नियाज अहमद फारुकी ने बताया कि जमीयत सद्भावना मंच के संयोजक मौलाना जावेद सिद्दीकी कासमी के कासमी के नेतृत्व में होने वाली सद्भावना संसद में सभी धर्मों के महत्वपूर्ण नेता भाग लेंगे।

इन स्थानों पर होंगी सद्भावना संसद
जमीयत सद्भावना संसद के संयोजक मौलाना जावेद सिद्दीकी ने बताया कि आज आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, असम, मध्य प्रदेश, चेन्नई, बिहार, केरल, तमिलनाडु, हरियाणा और पंजाब, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, झारखंड, गोवा आदि राज्यों समेत विभिन्न स्थानों पर सद्भावना संसद का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed