{"_id":"68e915875dce8a79280d0e30","slug":"jameel-murder-case-cctv-footage-provides-crucial-clues-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110011-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमील हत्याकांड : सीसीटीवी फुटेज से मिले अहम सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमील हत्याकांड : सीसीटीवी फुटेज से मिले अहम सुराग
Fri, 10 Oct 2025 07:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 10 Oct 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
रजबहे के पास खाली प्लॉट में मिला था गोमतीनगर निवासी जमील का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर के मोहल्ला गोमतीनगर निवासी जमील हत्याकांड में पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरों की जांच करते हुए डीवीआर को कब्जे में लिया है। पुलिस का दावा है कि कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस को कई अहम सुराग मिले है जिससे जल्द घटना का खुलासा होने की उम्मीद है। परिजनों ने भी जमील की हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस सबूत जुटाने में जुटी है।
मोहल्ला गोमतीनगर निवासी 40 वर्षीय जमील पांच दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। इसके बाद बुधवार देर शाम रजबहे के पास एक खाली प्लाॅट में उसका शव मिला था। परिजनों ने मृतक के शव की पहचान की थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी जमील की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था। पुलिस ने बिसरा सुरक्षित किया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। फिलहाल पुलिस ने मृतक के घर के सामने लगे कैमरों के अलावा अन्य कई कैमरों की फुटेज खंगाली है। कई फुुटेज में जमील अकेला जाता हुआ भी दिख रहा है। पुलिस ने उन फुटेज को अपने कब्जे में लिया है। इसके अलावा पुलिस ने एक फैक्ट्री की डीवीआर भी अपने कब्जे में ली है। उससे पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे है। जिसके चलते पुलिस हत्याकांड के खुलासे के करीब पहुंच गई है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पुलिस जांच में जुटी हुई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।