फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jain muni saurabh saagar news

सच्चा धर्म संकट में मनुष्य को शक्ति देता है: आचार्य सौरभ सागर

Thu, 10 Sep 2026 07:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
jain muni saurabh saagar news
- जैन बोर्डिंग हाउस में तीन दिन रहेगा मंगल प्रवास
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सौरभ सागर महामुनिराज का वर्षा योग श्रद्धा के साथ जारी है। बृहस्पतिवार को उनका मंगल विहार आनंद जैन सराफ और हर्षवर्धन जैन सराफ के निवास से जैन बोर्डिंग हाउस रेलवे रोड के लिए हुआ। यहां दोपहर तीन बजे शंका समाधान और शाम 6:30 बजे गुरु भक्ति का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया।

जैन बोर्डिंग हाउस में प्रवचन करते हुए आचार्य सौरभ सागर ने कहा कि धर्म संकटों को टालता नहीं, बल्कि संकट के समय मनुष्य को संभालने की शक्ति देता है। धर्म हमें ताकत और क्षमता प्रदान करता है, जिससे प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना कर सकें। प्रकृति मनुष्य को मजबूत बनाने के लिए प्रतिकूल संयोग प्रस्तुत करती है। धर्मनिष्ठा से इन परिस्थितियों का सामना करने वाला व्यक्ति निखरता है। उन्होंने जीवन में जिज्ञासा और नई तमन्नाएं बनाए रखने पर जोर दिया। ज्ञान के बाद भी जिज्ञासा समाप्त नहीं होनी चाहिए। जिज्ञासा जीवन को प्रभात के सूर्य की तरह जागृत रखती है। यह प्रक्रिया जीवनभर चलती है, जिससे मनुष्य आत्मा और परमात्मा के सत्य को जान लेता है।
विज्ञापन

पुष्प वर्षा योग समिति मेरठ महानगर के अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आचार्य का प्रवास जैन बोर्डिंग हाउस, रेलवे रोड में 10 से 12 सितंबर तक रहेगा। इसके बाद 13 सितंबर को आचार्य का श्री महावीर जयंती भवन में भव्य प्रवेश होगा। कार्यक्रम में सुरेंद्र जैन, हंस कुमार जैन, प्रेम चंद जैन, अनिल जैन कक्कू, संजय जैन, रितेश जैन, अक्षय जैन, विजय जैन, राजीव जैन, राकेश जैन, विनोद जैन और अनिल जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed