फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jail locked Munna Bajrangi gave the threat to the former MLA, extortion

जेल में बैठे बदमाश ने पूर्व विधायक व उसके भाई से मांगी रंगदारी, दी धमकी

Wed, 27 Sep 2017 10:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत Updated Wed, 27 Sep 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
Jail locked Munna Bajrangi gave the threat to the former MLA, extortion
पूर्व विधायक ने पुलिस से की शिकायत

बागपत जिले के बड़ौत में पूर्व बसपा विधायक लोकेश दीक्षित और उनके भाई नारायण दीक्षित से फोन पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। कॉल करने वाले ने कहा झांसी जेल पहुंचकर मुन्ना बजरंगी से बात कर लें, नहीं तो पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। पीड़ितों ने एसपी से मुलाकात कर सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बसपा नेता ने लोकेश दीक्षित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्य नाथ से सुरक्षा मांगी है। 

विज्ञापन


गाधी गांव के पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित ने बताया उनका भाई नारायण दीक्षित रेलवे में ठेकेदार है। उनका वाराणसी और सहारनपुर समेत कई स्थानों पर कार्य चल रहा है। वह अपने भाई नारायण दीक्षित के साथ गांव गाधी में कामधेनु डेयरी में 22 सितंबर को बैठे थे। 
विज्ञापन


शाम 3:09 बजे अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उनसे रंगदारी मांगी, कहा यदि काम करना है तो रकम देनी होगी। पूर्व विधायक के मुताबिक भाई से फोन लेकर मैंने बात की तो आरोपी ने झांसी जेल में आकर मुन्ना बजरंगी से बात करने को कहा, ऐसा न करने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। इससे पहले आठ सितंबर को 12:20 मिनट पर उनके पास कॉल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बार लगातार कॉल आई, उस समय भी आरोपी ने रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे पहले भी उनके पास संदिग्ध कॉल आती रहती थी। इससे वे  भयभीत हैं। उन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर सोमवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचकर शिकायत की। एसपी जयप्रकाश ने कहा तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।

देखें वीडियो : जेल में बैठे बदमाश ने पूर्व विधायक और उसके भाई से मांगी रंगदारी

वाराणसी में प्लेटफार्म का जल्द शुरू होगा निर्माण

Jail locked Munna Bajrangi gave the threat to the former MLA, extortion
वाराणसी में रेलवे के प्लेटफार्म

पूर्व विधायक ने कहा वाराणसी में रेलवे के प्लेटफार्म सहित अन्य काम का करीब 10-15 करोड़ रुपये का उनकी फर्म वी-2 एसोसिएट  के नाम से ठेका छूटा है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। इसकी तैयारी चल रही है।  

प्लेटफार्म के आसपास घूमते दिख रहे संदिग्ध 
नारायण दीक्षित ने बताया काम शुरू करने से पहले ऑफिस का निर्माण किया जा रहा है। वहां पर संदिग्ध लोग घूम रहे हैं। ऐसे में काम करने में काफी परेशानी है।  

पूरे परिवार से वाकिफ है फोन कर्ता  
नारायण दीक्षित के मुताबिक फोन कर्ता ने कहा झांसी जेल में मुन्ना बजरंगी से मिलना है या नहीं मिलना है। सिस्टम में रहकर काम नहीं  करोंगे तो जल्द ही नतीजा मिल जाएगा। दीक्षित के मुताबिक आरोपी उनसे पूरी तरह से वाकिफ है, यह भी पता है कि उनके भाई विधायक हैं।  

जेल से ही रंगदारी का खेल खेल रहे बदमाश
जेल में रहते हुए अपराधी वारदात को अंजाम दिला रहे हैं। अपने गुर्गों के माध्यम से रंगदारी दिलाने के एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। पहले सजायाफ्ता हरेंद्र बली ने लोहा व्यापारी से रंगदारी मांगी, अब झांसी जेल में बंद मुन्ना भाई ने पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित और उनके भाई से रंगदारी मांगी है। जेल से बाहर रहते हैं, तब भी बदमाश अपराधी करते हैं और जेल चले जाते हैं, वहां से ही अपराधी कराते हैं। मेरठ जेल में बंद अमरपाल उर्फ कालू ने अपने साथियों से खिदौड़ा गांव के हेड मास्टर सत्यपाल शर्मा की हत्या कराई। सुनील राठी ने जेल में रहते हुई ही अपने गुर्गों से गैंगेस्टर अमित उर्फ भूरा छुड़वाया। देहरादून पुलिस से दो एके-47 व एक कार्बाइन लूट ली। आठ अगस्त को रटौल के लोहा व्यापारी सुनील गोयल को गोली मारकर 20 लाख की रंगदारी मांगी । बागपत जेल में बंद सजायाफ्ता हरेंद्र बली के इशारा पर उसके गुर्गों ने यह वारदात की। अब झांसी जेल में बंद मुन्ना बजरंगी के नाम से रंगदारी मांगी गई।

पढ़ें : भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी, दहशत में परिवार

रंगदारी का हुआ मुकदमा दर्ज

Jail locked Munna Bajrangi gave the threat to the former MLA, extortion
मुकदमा दर्ज

लोकेश दीक्षित और उनके भाई नारायण दीक्षित की तहरीर पर कोतवाली में रंगदारी का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

इनामी अपराधियों को पकड़ने में जुटी पुलिस 
एसपी जयप्रकाश ने पुलिस लाइन में जनपद के पुलिस अफसरों की बैठक ली। उन्होंने थाना वार केस की समीक्षा की। इस दौरान कहा 50 हजार रुपये के इनामी अजीत उर्फ हप्पू समेत इनामी अपराधियों को गिरफ्तार करने में लगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed