{"_id":"59c388514f1c1b98688b5b4b","slug":"bjp-leader-threatens-to-kill-family-in-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी, दहशत में परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी, दहशत में परिवार
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:34 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में भाजपा विधायक योगेश धामा के प्रतिनिधि और करीबी राजीव दांगी को फोन पर हत्या करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर, जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भाजपा नेता और बागपत के विधायक योगेश धामा के प्रतिनिधि राजीव कुमार दांगी ने बताया उनके मोबाइल पर 17 सितंबर की शाम चार बजे अज्ञात नंबर के फोन आया। कॉल करने वाले ने उनसे राजनीति के संबंध में बातें कर गाली-गलौज की और बागपत में न आने की धमकी दी। इतना ही नहीं एक सप्ताह में हत्या करने की धमकी दी। फोन करने वाला कौन और कहां का रहने वाला है। इसका पता नहीं चला। इससे उनका परिवार दहशत में है। इसकी पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले में तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु ने कहा इस मामले में एफआरआई दर्ज हुई है। मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया।
विज्ञापन
पढ़ें : गुंडागर्दी करने वाले भाजपाइयों का ऑडियो वायरल, ये रही विवाद की वजह
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता हरेंद्र शर्मा के घर के सामने बदमाशों ने एक माह पहले फायरिंग कर चिट्टी डालकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। हिसावदा गांव में एक किसान के मकान पर चार दिन पूर्व चिट्ठी मिली। इनमें उसकी हत्या करने की धमकी दी। रटौल के लोहा व्यापारी सुनील को आठ अगस्त को गोली मारकर बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/