Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jagran is note done without heat mind and body

शरीर के तपे बिना मन व आत्मा का जागरण नहीं हो सकता

Sun, 08 Mar 2020 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
jagran is note done without heat mind and body
भक्तामर विधान पाठ में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : MAWANA
हस्तिनापुर । कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में विश्व की सुख-शांति-समृद्धि के लिए 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ के आज 30वें दिन सर्वप्रथम विधानाचार्य सुदीप शास्त्री ने मांगलिक मंत्रों से क्रियाओं का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

आज के सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य अरिहंत जैन, अंकुश जैन, स्वर्ण कलश से अभिषेक का शशांक जैन कमल जैन, अक्षत जैन, शांतिधारा का सलिल जैन, चंदन भैया, वीनू जैन को प्राप्त हुआ। दीप प्रज्ज्वलन भारती जैन, शर्मिला जैन ने किया। ब्रा. ब्र. सुनीता दीदी ने कहा कि संसार के सभी जीव सुखी रहें ऐसी मंगल भावना के साथ शांतिधारा का उच्चारण किया। आज 101 परिवारों की ओर से विधान का आयोजन कराया गया। इस दौरान अरुणकांत, संगीतकांत, नूपुर, सर्वेशकांत, शचि, यशकांत जैन, भाग्यश्री, एरा, रिवा, अनक्षकांत, वामा जैन, चंद्रसेन जैन तेरह पंथ परिवार, जयभगवान जैन कमल जैन, मूर्ति देवी, प्रभा जैन, आकांक्षा जैन, निखिल जैन, आह्वान, रानू, मीनल, सोनाली जैन को शामिल होने को सौभाग्य प्राप्त हुआ। पूज्य गुरुवर श्री चैत्यसागर ने कहा कि-कभी-कभी लोग पूछते हैं कि तप जब मन से हो सकता है तो शरीर को इतना कष्ट क्यों देते हैं? मुनि उनसे केवल इतना ही कहते हैं कि अगर दूध को गरम करना हो तो उसके पात्र को क्यों गरम करते हो, जिस प्रकार पात्र के तपे बिना दूध गरम नहीं हो सकता है, उसी प्रकार से शरीर के तपे बिना मन व आत्मा का जागरण नहीं हो सकता। आज के विधान का विसर्जन सलिल जैन ने किया। पंच परमेष्ठी की आरती का दीप प्रज्ज्वलन आदर्श जैन ने किया। आदिनाथ भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन वैभव जैन, विनय जैन ने किया। चैबीसों भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन चंचल जैन, रानी जैन, नेहा जैन हस्तिनापुर के द्वारा किया गया। मुकेश जैन, मनोज जैन, राजीव, सुभाष, प्रेम जैन आदि सहित क्षेत्र के अध्यक्ष विनोद जैन दिल्ली, महामंत्री मुकेश जैन मेरठ, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, सह संयोजक मोतीलाल जैन लंदन, अनिल कुमार जैन दास, सुशील जैन मेरठ, सुनील जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed