{"_id":"5984d3df4f1c1b5e568b45f2","slug":"jaam-in-meerut-for-5-to-10-minute","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘5 से 10 मिनट का है मेरठ का जाम’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘5 से 10 मिनट का है मेरठ का जाम’
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बार पुलिस लाइन में जाम की समस्या को लेकर एसपी ट्रैफिक से लेकर मंडलायुक्त ने विचार रखे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गाजियाबाद और नोएडा के मुकाबले मेरठ का जाम कुछ भी नहीं है। जल्द शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने की भी बात कही गई।
अमर उजाला ने शहर में ट्रैफिक की व्यवस्था को लेकर अभियान चला रखा है। शुक्रवार को ट्रैफिक मोबाइल के शुभांरभ के दौरान पुलिस लाइन में एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई ने कहा कि मेरठ में जाम की समस्या है, लेकिन यहां का जाम पांच मिनट से 10 मिनट तक का है। मोदीनगर, मुरादनगर, गाजियाबाद और नोएडा में एक-एक घंटा एक-एक स्थान पर लग जाता है। कुछ स्थानों पर सड़क पर निर्माण कार्य को लेकर परेशानी हो रही है, लेकिन वेस्ट एंड रोड पर जाम में सुधार हुआ है। सोफिया के बाहर 5 से 15 मिनट में करीब 250 से अधिक चार पहिया गाड़ी बच्चों को लाने ले जानी पहुंचती है। एसएसपी मंजिल सैनी ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था बहुत जल्दी सुधर सकती है। डीएम समीर वर्मा ने कहा कि शहर के चौराहे और सड़कों पर अतिक्रमण को लेकर लगातार पुलिस और प्रशासनिक की टीम अतिक्रमण हटवा रहीं है। शहर को जल्द जाम से मुक्ति दिलाई जाएगी। मंडलायुक्त डॉ. प्रभात ने कहा कि जाम को लेकर संबंधित विभागों को भी आगे आना होगा। शहर में लगातार वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। वाहन चलाते समय ट्रैफिक के नियमों को पालन करना चाहिए।