फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ITI students will make oxygen concentrator in Meerut, kit will come from America

दूर होगी किल्लत : मेरठ में आईटीआई के छात्र बनाएंगे ऑक्सीजन कन्संट्रेटर, अमेरिका से आएंगी किट

Wed, 26 May 2021 12:04 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 26 May 2021 12:04 AM IST
सार

प्रधानाचार्य पीपी अत्री ने बताया कि संस्थान में ऑक्सीजन कन्संट्रेटर तैयार होंगे तो कम कीमत पर उपलब्ध हो सकेंगे।

विज्ञापन
ITI students will make oxygen concentrator in Meerut, kit will come from America
oxygen cylinder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की कमी से सैकड़ों लोगों की जान चली गई। ऐसे में साकेत आईटीआई की इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट कमेटी ने सकारात्मक कदम आगे बढ़ाए हैं, जिससे भविष्य में जनता को ऑक्सीजन की कमी से जूझना न पड़े। अब आईटीआई के छात्र ऑक्सीजन कन्संट्रेटर तैयार करेंगे। 

विज्ञापन


आईटीआई के इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट कमेटी (आईएमसी) के चेयरमैन व कारोबारी विवेक कोहली ने बताया कि ऑक्सीजन कन्संट्रेटर के लिए अमेरिका की एक कंपनी से करार हुआ है। बृहस्पतिवार को कंपनी प्रतिनिधिमंडल आईटीआई पहुंचेगा।
विज्ञापन


कमेटी ने अमेरिका से 15-20 लीटर वाले 15 सौ ऑक्सीजन कन्संट्रेटर किट भी मंगवाई है, जिसे आईटीआई में असेंबल किया जाएगा। प्रधानाचार्य पीपी अत्री ने बताया कि संस्थान में ऑक्सीजन कन्संट्रेटर तैयार होंगे तो कम कीमत पर उपलब्ध हो सकेंगे। वहीं अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के दौरे से पहले संस्थान में साफ-सफाई से लेकर सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है ऑक्सीजन कन्संट्रेटर 
इस मशीन के माध्यम से वायुमंडल में मौजूद गैसों से ऑक्सीजन को अलग कर सीधे मरीजों को मुहैया कराया जाता है। अमेरिका, चीन जैसे देशों में इस मशीन का ज्यादा प्रयोग होता है। ऑक्सीजन सिलेंडर की अपेक्षा यह छोटी और हल्की होती है। ये 5, 7, 10, 15 व 20 लीटर या इससे ऊपर भी ऑक्सीजन सप्लाई की क्षमता रखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed