सांस्कृतिक कार्यक्रम देख गदगद हुए विदेशी मेहमान, बच्चों के साथ जमकर लगाए ठुमके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जनपद के ऋषिकुल विद्यापीठ इंटर कॉलेज जागोस में शुक्रवार को इटली से 15 सदस्यों का शिक्षक और छात्रों का एक दल पहुंचा। यहां पर आयोजित सांस्कृतिक और रंगारंग प्रस्तुतियों को देख विदेशी मेहमान गदगद हो गए। विदेशी मेहमानों ने बच्चों के साथ जमकर डांस भी किया। बाद में विदेशी मेहमानों ने जागोस गांव में घूमकर भारतीय संस्कृति को जाना।
कॉलेज के प्रबंधक डॉ. एसके शर्मा के नेतृत्व में इटली के शिक्षकों और छात्रों का दल कॉलेज पहुंचा। विदेशी मेहमानों के आगमन पर छात्राओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति की। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से धूम मचाई। कार्यक्रम को देख विदेशी मेहमान अपने आपको नहीं रोक पाएं और उन्होंने भी कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ जमकर ठुमके लगाए।
वहीं बाद में विदेशी मेहमानों ने सोनीपत के ऋषिकुल विद्यापीठ कॉलेज के प्रधानाचार्य एनपी सिंह, संजीव कौशिक के साथ जागोस गांव में घूमकर भारतीय संस्कृति का जमकर लुत्फ उठाया। विदेशी मेहमानों ने छाछ पीकर भारतीय संस्कृति की सराहना की।
यह भी पढ़ें: हस्तिनापुर सेंचुरी में विदेशी पक्षियों की अठखेलियां, तस्वीरों में देखें- गंगा घाट की सुबह का नजारा
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य संजीव कौशिक, राजीव शर्मा, मदनपाल शर्मा, राजकुमार शर्मा, शिवकुमार, सचिन कुमार, बृजेंद्र कुमार शर्मा, विनीत शर्मा, अश्वनी कुमार, इन्दू शर्मा, संध्या शर्मा, संगीता शर्मा का योगदान रहा।
विदेशी व भारतीय शिक्षा में बहुत अंतर
इटली से आए विदेशी मेहमानों के दल में शामिल डेनियला बलडस्सी, लोरेन्जो माइकली, लोरेन्स बैकन, लोरन्जो, मैन्यूल डी नज्जो, पैबेलो फ्रान्सस्क्रोनी, डोनेटो मारटीनली, फ्रान्सिस्को सैन्तेरिनी, फातिमा अल्टीमेयर, छियारा बायोसोटही, गलीडन लूसेरी, नतेंली मोरन्डी, सेरेना व नोयमी बुराच्ची, रूस्सो ने बताया कि विदेशी और भारतीय शिक्षा में बहुत अंतर है। यहां एक ही परिसर में छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ ही खेलों से लेकर अन्य गतिविधियों में शामिल किया जाता है। अन्य देशों में अलग-अलग गतिविधियों के लिए अलग-अलग संस्थानों को चुनना पड़ता है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/