{"_id":"5d813ecb8ebc3e93bc19983a","slug":"it-park-construction-work-slow-city-news-mrt443889084","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह पीछे चल रहा आईटी पार्क का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच माह पीछे चल रहा आईटी पार्क का निर्माण कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परतापुर। वेदव्यासपुरी में चल रहा आईटी पार्क का निर्माण कार्य बेहद सुस्त है। अक्तूबर में निर्माण कार्य पूरा हो जाना था, लेकिन आधा सितंबर बीत जाने के बावजूद काम अधूरा ही है। मंगलवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल आईटी पार्क में विश्वकर्मा पूजा करने के लिए पहुंचे। उन्होंने काम की धीमी रफ्तार को देखकर नाराजगी जाहिर की और सिविल साइट इंजीनियर को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि काम में लेटलतीफी के लिए पीएम को पत्र लिखकर इसकी शिकायत करेंगे।
दरअसल मंगलवार को सांसद ने आईटी पार्क का निरीक्षण किया और यहां चल रहे काम की प्रगति देखी। इसके बाद उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर एचपी सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर ब्रजेश कुमार, सिविल साइट इंजीनियर वैभव प्रताप सिंह व अन्य कर्मचारियों के साथ बैठक ली। सिविल साइट इंजीनियर वैभव प्रताप ने बताया कि 26 जनवरी तक आईटी पार्क का निर्माण पूरा हो जाएगा। सांसद ने काम सुस्त गति से चलने की बात कहते हुए उन्हें फटकार लगाई। सांसद ने कहा कि आईटी पार्क का निर्माण अक्तूबर तक पूरा हो जाना था, लेकिन यहां काम पांच महीने पीछे चल रहा है। आईटी पार्क के निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कंपनी के इंजीनियरों ने जल्द काम पूरा होने की बात कही।