{"_id":"613523bb8ebc3e88394c65f9","slug":"investigstion-with-new-angles-in-theft-case-meerut-news-mrt5549397183","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ की चोरी मामले में सिविल लाइन पुलिस शुरु से करेगी छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ की चोरी मामले में सिविल लाइन पुलिस शुरु से करेगी छानबीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक करोड़ की चोरी में नए सिरे से होगी छानबीन
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नंगलाबट्टू निवासी कारोबारी विपिन जैन के यहां हुई एक करोड़ की चोरी मामले में कोई पुख्ता सुबूत हाथ न लगने के बाद पुलिस नए सिरे से छानबीन शुरू करेगी। रविवार को पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले भी इन लोगों से पूछताछ की गई थी, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया था।
करीब एक सप्ताह पूर्व बदमाशों ने नंगलाबट्टू निवासी विपिन जैन के घर चोरी की वारदात कर एक करोड़ के माल पर हाथ साफ कर दिया था। आनन-फानन में मुकदमा पंजीकृत कर तफ्तीश शुरू की गई। इस मामले में पुलिस अभी तक डेढ़ दर्जन लोगों से पूछताछ कर उनकी फोन डिटेल्स खंगाल चुकी है। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस अब इस मामले में नये सिरे से शुरुआत कर रही है। इन लोगों से अब तक पूछताछ की जा चुकी है। उनसे फिर एक बार पूछताछ का क्रम शुरु किया गया है। रविवार को पुलिस ने विपिन जैन के कर्मचारियों को फिर से थाने बुलाकर कई घंटे पूछताछ की। इनमें वह गार्ड भी शामिल है जो वारदात वाली रात विपिन जैन के भाई के यहां काम करने चला गया था। कुछ और मोबाइल फोन नंबर जुटाये गये हैं, जिनकी काल डिटेल्स पुलिस खंगाल रही है।