{"_id":"6a5fa85f9448fc535501767a","slug":"investigation-launched-into-allegations-of-misconduct-by-a-teacher-towards-a-female-student-meerut-news-c-73-1-mtd1003-108021-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शिक्षक पर छात्रा से अभद्रता के आरोपों की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शिक्षक पर छात्रा से अभद्रता के आरोपों की जांच शुरू
विज्ञापन
- समयपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय का मामला, बीईओ ने जांच रिपोर्ट बीएसए को भेजी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। क्षेत्र के गांव समयपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात अध्यापक द्वारा कक्षा में पढ़ाई के दौरान बच्चों के साथ गाली-गलौज करने और अध्ययनरत छात्राओं के साथ अशोभनीय व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन व जिलाधिकारी से की गई है। डीएम के आदेश पर बीएसए द्वारा नियुक्त जांच अधिकारी ने मंगलवार को स्कूल पहुंचकर पीड़ित छात्रा के बयान दर्ज किए।
पीड़ित छात्रा के पिता ने शिकायत में बताया कि गांव समयपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में करीब 400 छात्र-छात्राएं अध्यापन कर रहे हैं। विद्यालय में तैनात अंग्रेजी विषय के अध्यापक सुधाकर कुमार ने 30 जून को अंग्रेजी विषय न पढ़ाते हुए कक्षा छह के विद्यार्थियों को गणित विषय पढ़ाना शुरू कर दिया। विद्यार्थियों ने अध्यापक को टोका कि आप कुछ गलत पढ़ा रहे हो। इस पर सुधाकर सिंह ने अपना आपा खोते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि कक्षा में बैठी छात्रा को अशोभनीय तरीके से छुआ। इस पर छात्रा ने अपने घर जाकर माता-पिता को इसकी जानकारी दी।
पीड़ित छात्रा के माता-पिता और अन्य अभिभावकों ने मुंडाली थाने पहुंचकर अध्यापक सुधाकर सिंह के विरुद्ध तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पीड़ित पिता द्वारा सीएम हेल्पलाइन और जिलाधिकारी से भी मामले की शिकायत की गई। जिलाधिकारी ने बीएसए को मामले की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बीएसए आशा चौधरी ने खंड शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कुमार गौड़ को जांच अधिकारी बनाकर मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय भेजा। जांच अधिकारी ने पीड़ित छात्रा, उसके पिता व आरोपी शिक्षक के बयान दर्ज किए और रिपोर्ट बीएसए को भेज दी। जांच अधिकारी ने दोनों के बयान लेने की पुष्टि की है।
-- -- --
विद्यालय के प्रधान अध्यापक देवेश शर्मा का कहना है कि अध्यापक सुधाकर शर्मा का व्यवहार विद्यालय के स्टाफ के साथ भी अभद्रतापूर्ण है। वह शिक्षिकाओं, रसोइयों के साथ भी गाली-गलौज भरी भाषा में बात करता है। इस पर उनको कई बार टोका गया। सुधार नहीं होने पर बीएसए मेरठ को भी लिखित में शिकायत की गई है।
-- -- --
ग्राम प्रधान सुभाष सिंह ने बताया कि अध्यापक सुधाकर सिंह का व्यवहार बच्चों के अभिभावकों के प्रति भी अच्छा नहीं है। उनके द्वारा सुधाकर सिंह के विरुद्ध प्रधानाध्यापक और बीएसए को लिखित में शिकायत की गई है।
अध्यापक सुधाकर सिंह का कहना है कि उन पर लगाए जा रहे सभी आरोप निराधार हैं। विद्यालय स्टाफ द्वारा उनके विरुद्ध षड्यंत्र रचा रहा है। वह नहीं जानते किस बच्ची की बात की जा रही है। उनके साथ विद्यालय में अछूत व्यवहार किया जाता है। वह सभी बच्चों को समान नजरिए से देखते हैं।