फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   International Girl Child Day: Anjum from Muzaffarnagar will be honored in Delhi today by Ministry of Women and Child Development

इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड-डे: मुजफ्फरनगर की अंजुम दिल्ली में आज होगी सम्मानित

Sun, 11 Oct 2020 12:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 11 Oct 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
International Girl Child Day: Anjum from Muzaffarnagar will be honored in Delhi today by Ministry of Women and Child Development
anjum - फोटो : अमर उजाला

इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड-डे पर पुरस्कार के लिए मुजफ्फरनगर के मीरापुर की बेटी अंजुम का चयन हुआ है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से उन्हें आज यह सम्मान दिया जाएगा। अंजुम विपरीत सामाजिक परिस्थितियों और गरीबी के चलते पढ़ाई छोड़ चुकी थी। शिक्षकों ने उसके पिता को समझाया। इसके बाद दोबारा कॉलेज पहुंचीं। उसने एनसीसी और शूटिंग में मुकाम छुआ।

विज्ञापन


अंजुम जिले के मीरापुर कस्बे की रहने वाली है। उसके पिता नफीस मजदूरी करते हैं और मां बानो गृहिणी हैं। उसने हाईस्कूल की पढ़ाई मीरापुर के शिखर शिक्षा सदन से की। इंटर के लिए एसडी मीरापुर में एडमिशन ले लिया, लेकिन माता-पिता ने सामाजिक तानों और गरीबी के चलते उसे कॉलेज नहीं जाने दिया। एडमिशन के बाद जब अंजुम कॉलेज नहीं आई, तो प्रधानाचार्य विकास शर्मा और अन्य शिक्षक उसके घर पहुंचे।
विज्ञापन


पिता नफीस ने साफ मना करते हुए कहा कि वह तो इसकी जल्दी शादी करने वाले हैं। कई बार जाने के बाद माता-पिता कॉलेज भेजने को तैयार हुए। अंजुम ने एनसीसी ली और 73 यूपी मवाना में उसका चयन हो गया। इसके बाद फतेहगण में शूटिंग में उसका चयन हुआ और उसने यहां एक महीना प्रशिक्षण लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ में प्रशिक्षण के बाद वह पश्चिम बंगाल के आसनसोल गई। यहां शूटिंग में उसकी दूसरी रैंक आई। इसके बाद दिल्ली में उसने यूपी स्टेट रायफल एसोसिएशन की ओर से डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। यहां उसने पहला स्थान प्राप्त किया। लखनऊ में उसे मुख्यमंत्री ने भी सम्मानित किया। एनसीसी में सी सर्टिफिकेट प्राप्त किया। परिवार की गरीबी और सामाजिक परिस्थितियों को लेकर लगातार संघर्ष किया।

अंजुम इस समय दिल्ली एयरपोर्ट पर नौकरी कर रही है। उसके संघर्ष को देखते हुए इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड-डे पर उसे सम्मानित किया जा रहा है। इस संबंध में जिले की डीएम सेल्वा कुमारी जे को भी एक पत्र मिला है, जिसमें अंजुम को सम्मानित किए जाने की सूचना दी गई है। इस आशय की जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी मुशफेकिन ने दी है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed