फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   International Day of Rural Women 2020: The women have started their work itself in the village

अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस 2020: अपने हुनर से हथेली पर खींच ली तरक्की की लकीर

Fri, 16 Oct 2020 02:17 AM IST
कपिल kapil शालू अग्रवाल, अमर उजाला, मेरठ
शालू अग्रवाल, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 16 Oct 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
International Day of Rural Women 2020: The women have started their work itself in the village
स्वयं सहायता समूह में सिलाई करतीं महिलाएं और आराध्या महिला स्वयं सहायता समूह में काम करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

हाथों में हुनर था और मन में हालातों को बदलने की प्रचंड अभिलाषा। अपनी जंग खुद लड़ने के जज्बे से भरीं ये ग्रामीण महिलाएं भारतीय संस्कृति और रस्म से पीछा नहीं छुड़ातीं। बस चाहती हैं कि इनके लिए माहौल बदले। बदलाव की इसी चाहत ने आज हजारों महिलाओं को स्वयंप्रभा बना दिया है। बिना डिग्री और महंगी पढ़ाई के ये महिलाएं आज आंत्रप्रेन्योर के रूप में खुद को स्थापित कर चुकी हैं। हुनर से इन्होंने अपने हाथों में तरक्की की नई रेखा खींच ली है।

विज्ञापन


अपने लिए खुद लड़नी होती है लड़ाई
काम से पहचान बनाने वाली शहनाज कहती हैं कि अपने लिए खुद लड़ना होता है। दुनिया, समाज औरतों की मजबूरी का फायदा उठा सकती है, हस सकती है। लेकिन उसके आगे बढ़ने के रास्ते नहीं बना सकती। हमारा भारत महिला स्वयं सहायता समूह है। महलका में हम यह समूह चलाते हैं। इसमें हम महिलाएं ट्रैकसूट व कपड़े सिलती हैं। हमारा सामान सरस केंद्र व अन्य जगहों पर जाता है। जैसे काम मिलता है आमदनी भी हो जाती है।
विज्ञापन


अच्छे बदलाव की नई तस्वीर
दतावली, गेसुपुर गांव में आराध्या महिला स्वयं सहायता समूह की सोहनबीरी कहती हैं कि अच्छे बदलाव को होने में बहुत वक्त लगता है। हम लोग भी कोशिश कर रहे हैं कि गांव में आने वाली बहुएं, बेटियां नई पीढ़ी को कुछ अच्छा दे सकें। उनको वो माहौल न मिले जिससे आज से दस-पांच साल पहले गांवों की औरतें जूझती थीं। इसमें स्वयं सहायता समूह काफी काम आ रहे हैं। घर के घर में काम होता है, सामान बिकता है तो आय भी हो जाती है। कुछ बचत भी कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीओ ने मारा छापा, कमेले में धड़ल्ले से चल रहा था अवैध पशु कटान

काम में सुकून, सम्मान और सीख
मुजफ्फरपुर सैनी गांव में मोहिनी समूह से जुड़ी बबीता अपनी सहेलियों के साथ मोती के गहने व सजावटी सामान बनाकर बेचती हैं। बबीता कहती हैं कि पहले जो महिलाएं घरों में काम, मजदूरी करती थी वो अब बहुत सुखी हैं। यहां उन्हें आय भी सही मिल रही है और पूरा सम्मान मिलता है। अब काम के लिए भटकना नहीं पड़ता। काम खुद चलकर आता है। भले हम गांव में रहते हैं लेकिन सुकून, आत्मसम्मान पढ़े-लिखों जैसा मिलता है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed