{"_id":"6524624c5c022a22c8021562","slug":"insurance-company-manager-dies-due-to-vehicle-collision-meerut-news-c-72-1-mrt1061-6962-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: वाहन की टक्कर से इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: वाहन की टक्कर से इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर की मौत
विज्ञापन
कंकरखेड़ा (मेरठ)। कंकरखेड़ा में सोमवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर अजय शर्मा की मौत हो गई। आरोपी चालक वाहन लेकर भाग गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को मोर्चरी पहुंचा दिया। वहीं, परिजनों को फोन पर मामले की जानकारी दी गई।
दिल्ली के 133-सैनिक नगर मद्रासी कॉलोनी उत्तम नगर निवासी अजय शर्मा पुत्र डीसी शर्मा द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में मैनेजर के पद पर थे। वह दिल्ली से बस में बैठकर मेरठ पहुंचे थे। शोभापुर के पास बस से उतरकर फ्लाईओवर पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी।
सड़क पर सिर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। बाद में पहुंची पुलिस ने जांच कर शव की शनाख्त की और परिजनों को फोन पर सूचना दी। थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि परिजनों के आने पर आगे की कार्रवाई होगी।