फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inspector Recruitment Exam: Four arrested for solving 150 questions in 9 minutes

दरोगा भर्ती परीक्षा: 9 मिनट में 150 सवाल हल करने वाले चार दबोचे, कंप्यूटर हैक कराया और मिनटों में कर दिया खेल

Sat, 14 May 2022 12:15 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 14 May 2022 12:15 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मेरठ से पुलिस ने आगरा में हुई यूपी पुलिस की दरोगा भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में नौ मिनट में 150 सवाल हल करने वाले चार अभ्यर्थियों को धर दबोचा। 

विज्ञापन
Inspector Recruitment Exam: Four arrested for solving 150 questions in 9 minutes
दरोगा भर्ती - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा में हुई यूपी पुलिस की दरोगा भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा गलत ढंग से पास करने वाले चार अभ्यर्थियों को शुक्रवार को मेरठ पुलिस लाइन से गिरफ्तार कर लिया गया। यह चारों अभिलेखोें के सत्यापन के लिए मेरठ आए थे। 12 नवंबर से दो दिसंबर 2021 के बीच हुई लिखित परीक्षा में चारों आरोपी एक घंटे तक बैठे रहे और केवल नौ मिनट में 150 प्रश्न हल कर दिए। बाद में कैंडिडेट रिस्पांस लॉग की पड़ताल से यह मामला पकड़ में आया।  

विज्ञापन


हाथरस निवासी विकास, सुरेश, दीपक और योगेश ने आगरा में दरोगा भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में चारों उत्तीर्ण हो गए थे। शुक्रवार को ये अभिलेखों की जांच कराने के लिये मेरठ पुलिस लाइन में आए थे।
विज्ञापन


इसी दौरान लखनऊ भर्ती बोर्ड से इनपुट आया कि इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए। नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार ने तत्काल चारों को गिरफ्तार करा दिया। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि इन चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शनिवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: सहारनपुर में बड़ी कारवाई, हाजी इकबाल की 107 करोड़ की 125 संपत्तियां जब्त

कंप्यूटर हैक कराया और मिनटों में कर दिया खेल
पुलिस ने बताया कि दो घंटे की परीक्षा में 160 सवाल हल करने थे। सुरेश, दीपक, विकास और योगेश करीब एक घंटे तक खाली बैठे रहे।  परीक्षा केंद्र के बाहर बैठे जालसाजों ने से इन्होंने अपना कंप्यूटर हैक कराया और तीन-तीन मिनट के तीन चरणों मेें 150 से ज्यादा सवाल हल कर दिए। जांच से पता चला कि इनके कंप्यूटर कोई और ऑपरेट कर रहा था।

चार सवालों का नहीं दे पाए थे जवाब
सामान्यत: दरोगा भर्ती परीक्षा में आए सवालों को हल करने में 15 से 20 मिनट तक लगते हैं, लेकिन कुछ अभ्यर्थियों ने ये सवाल महज  दो मिनट में हल कर दिए थे। हर सवाल का जवाब भी सही था। धांधली करने वालों को यह नहीं पता था कि जिस कंप्यूटर पर वह परीक्षा दे रहे हैं वह पुलिस भर्ती बोर्ड के सर्विलांस पर है।

पूर्व में लखनऊ गिरफ्तार किए गए कुछ आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि दलालों ने सात-सात लाख रुपये में परीक्षा पास कराने का सौदा किया था। ऐसे ही एक अभ्यर्थी प्रतीक चौधरी के 160 में से 158 सवाल सही थे पर गिरफ्तार करने के बाद मौखिक तौर पर वह इनमें से चार सवालों का भी जवाब नहीं दे पाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed