फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mining Mafia Haji Iqbal property worth of 107 crore attached by police

यूपी: सहारनपुर में बड़ी कारवाई, खनन माफिया हाजी इकबाल की 107 करोड़ की 125 संपत्तियां जब्त

Sat, 14 May 2022 10:26 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 14 May 2022 10:26 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस प्रशासन ने फिर से बड़ी कारवाई करते हुए खनन माफिया हाजी इकबाल की 107 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त की हैं।

विज्ञापन
Mining Mafia Haji Iqbal property worth of 107 crore attached by police
हाजी इकबाल - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट 14 (1) के तहत खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की 107 करोड़ की 125 संपत्तियां और कुर्क कर ली हैं। 

विज्ञापन


हाजी इकबाल एसोसिएट की अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्तियों की एसआईटी जांच कर रही है। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि संपत्तियों को चिन्हित करने के बाद हाजी इकबाल की अवैध रूप से अर्जित की गई 107 करोड़ रुपए की 125 संपत्तियां और कुर्क कर ली गई हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुर्क की गई यह संपत्तियां मिर्जापुर थाना क्षेत्र में हैं। राजस्व विभाग की टीम के साथ पुलिस इन संपत्तियों को शाम तक कब्जे में लेने की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हैवान बना पति: बागपत में शराब पीने का विरोध करने पर पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या


एसएसपी ने बताया कि हाजी इकबाल ने अनेक बेनामी संपत्तियां अपने रिश्तेदारों और नौकरों के नाम की हैं। पुलिस ने अभी तक हाजी इकबाल की 128 करोड़ की 174 संपत्तियां जब्त करने की कार्रवाई की है। बाकी संपत्तियों को भी चिन्हित किया जा रहा है।

मामले में अभी भी हाजी इकबाल, उनके बेटे जावेद, वाजिद व अफजाल फरार हैं। हाजी इकबाल और उनके बेटों जावेद, वाजिद, अलीशान, अफजल व सहयोगी पूर्व ब्लॉक प्रमुख राव लईक, नौकर नसीम के खिलाफ मिर्जापुर थाने में गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई थी। इस मामले में राव लाइक और नसीम की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed