{"_id":"5e22167b8ebc3e4b5d6740a3","slug":"innocent-crushed-by-car-in-lisadigate-death-meerut-news-mrt4643911113","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिसाड़ीगेट में कार ने 4 साल के मासूम को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिसाड़ीगेट में कार ने 4 साल के मासूम को कुचला, मौत
विज्ञापन
लिसाड़ीगेट में कार से मासूम कुचला, मौत
मेरठ। लिसाड़ीगेट के मोबीनगर में शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार ने चार साल के बच्चे को कुचल दिया। आसपास के लोगों ने घेराबंदी कर कार चालक को पकड़ लिया। घायल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, मोबीननगर निवासी मो. शानू (4) पुत्र मोहसिन शुक्रवार रात करीब नौ बजे खेलते हुए गेट से बाहर आ गया। इस दौरान कार ने बच्चे को कुचल दिया। उसे गंभीर चोट लगी। कार चालक के रुकने पर लोगों ने उसे घेर लिया। कार चालक ने घायल बच्चे को अस्पताल ले जाने की बात कही। इसी दौरान कुछ लोगों ने चालक से मारपीट कर दी। सूचना पर पिलोखड़ी पुलिस चौकी इंचार्ज अजय शर्मा पहुंचे। कार चालक पीड़ितों का रिश्तेदार निकला। इस दौरान बिलखते हुए परिजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। दोनों पक्षों ने समझौता करने की बात कही। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि कार की चपेट में आकर बच्चे की मौत हो गई थी। आरोपी चालक किदवई नगर का था। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। परिजनों ने कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। इस पर शव परिजनों को सौंप दिया गया।