फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Injured Shubhan died during treatment

Meerut News: घायल शुबहान की उपचार के दौरान मौत

Mon, 09 Mar 2026 08:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 09 Mar 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
Injured Shubhan died during treatment
शनिवार को कार में कनपटी पर गोली लगी हालत में घायल मिला था
विज्ञापन

-दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चालान कर चुकी है पुलिस
-शव पहुंचने के बाद गमगीन माहौल में किया अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। शनिवार को खतौलिया चौक निवासी शुबहान को कनपटी पर गोली मारकर घायल कर दिया था। वह कार में घायल अवस्था में मिला था। इस मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। सोमवार को दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान शुबहान की मौत हो गई।
शनिवार की सुबह खतौलिया चौक निवासी शुबहान (20) पुत्र रिजवान उर्फ कल्लू को उसके दो दोस्त मौ. जैद उर्फ बुशरान व जुबैर घर से बुलाकर ले गए थे। शनिवार को 9 बजे के शुबहान प्रिय टाकीज की खाली पडी भूमि में खडी बुलेरो पिकअप में घायल अवस्था में पडा मिला था। शुबहान की कनपटी पर गोली लगी थी। जिसको इलाज के लिए पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां से उसको मेरठ रेफर कर दिया था। हालत गंभीर होने पर परिजन दिल्ली ले गए थे।
विज्ञापन

शुबहान के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस दोनों नामजद आरोपियों का वारदात में प्रयुक्त 32 बोर पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर रविवार को चालान कर दिया था। सोमवार को शुबहान की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। देर शाम उसका शव गांव में पहुंचा जहां गमगीन माहौल में उसे सुपुर्द ए खाक कर दिया। शुबहान उडीसा में फेरी लगाकर कपडे बेचने का कार्य करता था। वह अविवाहित था। दो बहनों का अकेला भाई था। पिता बाग आदि ठेके पर लेने का कार्य करते हैं। शुबहान की मौत से परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी का प्रभार देख रहे क्राइम इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार का कहना है कि इलाज के दौरान शुबहान की मौत हुई है। उसका शव पोस्टमार्टम के बाद मवाना पहुंचा जिसको सुपुर्द ए खाक कर दिया है। जानकारी के आधार पर केस में आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed