फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Injured dies in dispute over dumping cow dung, three accused of murder

Meerut News: प्लाॅट में गोबर डालने के विवाद में घायल की मौत, तीन पर हत्या का मुकदमा

Fri, 26 May 2023 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Injured dies in dispute over dumping cow dung, three accused of murder
बहसूमा। सैफपुर फिरोजपुर में प्लॉट में गोबर डालने के विवाद में ईंट लगने से घायल प्रेमचंद की दो दिन बाद उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के पुत्र अंकित की तहरीर पर उसके चाचा समेत तीन पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सैफपुर फिरोजपुर में बड़े भाई प्रेमचंद और छोटे भाई विनोद एवं वेदपाल के मकान बराबर-बराबर हैं। कुछ समय पहले प्रेमचंद ने अपना प्लॉट विनोद को दे दिया था। इस प्लॉट में विनोद व वेदपाल कूड़ा गोबर डालते थे। दो दिन पूर्व विनोद ने वेदपाल को गोबर डालने से मना कर दिया। इसी बात पर आपस में गाली गलौज व मारपीट होने लगी। शोर-शराबा सुनकर पहुंचे बड़ा भाई प्रेमचंद भी पहुंच गया। इसी बीच उसके सिर में एक ईंट जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान बुधवार रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रेमचंद के पुत्र अंकित की तहरीर पर चाचा विनोद, उसके पुत्र बंटी व दामाद बिल्लू निवासी नैडू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed