आईजी को आपबीती सुनाते हुए फूट-फूटकर रोई नाबालिग, दरिंदों ने की थी सभी हदें पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अपहरण कर किशोरी से गैंगरेप और फिर एक आरोपी से पुलिस की मौजूदगी में निकाह कराया गया। यही नहीं, आरोपियों ने इस किशोरी को दिल्ली में बेच डाला। बंधन मुक्त होकर किशोरी थाने पहुंची। लेकिन पुलिस ने उसको धमकाकर भगा दिया। बुधवार को भाजपा के पूर्व विधायक के नेतृत्व में पीड़ित परिवार आईजी रेंज से मिला। आईजी को आपबीती सुनाते वक्त नाबालिग फूट-फूटकर रोई। आईजी ने कार्रवाई करने की बात कहकर पुलिस पर भी जांच बैठा दी है।
मामला परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। आरोप है कि दो मार्च 2017 को एक किशोरी को तीन युवक अगवा कर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। परिजनों ने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया। आरोपियों के परिजनों की साठगांठ के चलते पुलिस ने एक आरोपी से किशोरी का जबरन निकाह करा दिया।
दुष्कर्म के बाद दिल्ली में बेच डाला
पुलिस ने बताया कि यह आरोपी अपने साथियों के साथ किशोरी को दिल्ली ले गया। किशोरी का आरोप है कि दिल्ली में उसको बेचा गया, जहां पर सेक्स रैकेट चलता है। 17 मई 2017 को किशोरी आरोपियों के चुंगल से छूटकर किठौर थाने पहुंची। पुलिस ने किशोरी की मां को थाने बुलाया और मां-बेटी को फटकारकर थाने से भगा दिया।
बुधवार को भाजपा के पूर्व विधायक गोपाल काली के साथ पहुंचे पीड़ित परिवार ने आईजी रेंज रामकुमार को प्रकरण से अवगत कराया। आईजी ने आरोपियों पर तुरंत मुकदमा दर्ज कराने और पुलिस के खिलाफ जांच कराने का आश्वासन दिया। आईजी ने पुलिस की मौजूदगी में किशोरी का निकाह होने पर भी गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने इस मामले में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही।