फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Industries will also remain closed in support of the High Court Bench movement.

Meerut News: हाईकोर्ट बेंच आंदोलन के समर्थन में उद्योग भी रहेंगे बंद

Sat, 13 Dec 2025 09:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 09:08 PM IST
विज्ञापन
Industries will also remain closed in support of the High Court Bench movement.
- संयुक्त व्यापार संघ के साथ मेजर ध्यानचंद नगर इंडस्टि्रयल एसोसिएशन ने दिया समर्थन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर के विभिन्न व्यापारिक और सामाजिक संगठनों के बाद अब 17 दिसंबर के बंद के लिए औद्योगिक संगठनों ने भी समर्थन दे दिया है। मेजर ध्यानचंद नगर इंडस्टि्रयल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता के साथ बंद का समर्थन करते हुए अधिवक्ताओं को स्वीकृति पत्र दिया।
अध्यक्ष अनिल पुंडीर ने कहा कि अगर मेरठ में हाईकोर्ट बेंच होगी तो पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए न्याय सुलभ होगा। यह मांग बरसों से की जा रही है। हमारा संगठन बंद का पूर्ण समर्थन करेगा। इसके लिए 150 से अधिक उद्योगों को बंद रखने का आह्वान किया जा रहा है। इस दौरान विक्रांत गोयल, सुमित ग्रोवर, अमित बंसल, मनीष शर्मा सहित काफी संख्या में व्यापारी रहे।
विज्ञापन

उधर, संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष तरुण गुप्ता ने आबूलेन सहित विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों को जागरूक किया। इस अवसर पर महामंत्री संजय जैन, राजबीर सिंह, संजीव रस्तौगी, अनुज सिंघल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कोटला बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष रितिक अग्रवाल ने कैलाश डेयरी पर बैठक की। यहां भी व्यापारियों ने बंद का समर्थन किया। बैठक में महामंत्री मोहम्मद रोशन, कोषाध्यक्ष दीपक अरोड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज अरोड़ा, नितिन गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।

-----
खैर नगर में दवा कारोबारियों से संपर्क किया
मेरठ। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा और महामंत्री राजेंद्र सिंह राणा खैर नगर में होलसेलर और रिटेलर केमिस्ट एसोसिएशन के कार्यालय पर पहुंचे और हाईकोर्ट बेंच आंदोलन के बारे में बातचीत की। इस दौरान केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह, महामंत्री घनश्याम मित्तल, संगठन प्रभारी अरुण त्यागी, उपाध्यक्ष सुनील गर्ग, गगन गुप्ता और राजेश अग्रवाल ने भी 17 दिसंबर को प्रस्तावित बंद का समर्थन किया। वहीं, घंटाघर और लालकुर्ती पैठ बाजार में भी संपर्क किया गया। इस अवसर पर उमाशंकर, लकी सेठी, जीतू नागपाल, तरुण शर्मा, कपिल, साजिद सहित अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed