फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Indiscriminate firing took place at the wedding reception, killing an innocent child and two brothers.

Meerut News: वलीमे में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग मासूम और दो भाइयों को मारी गोली

Wed, 13 May 2026 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Indiscriminate firing took place at the wedding reception, killing an innocent child and two brothers.
लोहिया नगर थाना क्षेत्र में घटना स्थल पर जांच करती फॉरेंसिक व पुलिस। स्रोत संवाद - फोटो : Social Media
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के स्टार हैरिटेज मंडप में मंगलवार देर रात वलीमे के जश्न के दौरान पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। लिसाड़ी गेट के अहमद नगर निवासी हमलावरों ने फिल्मी अंदाज में मंडप में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की। जिसमें दो सगे भाइयों इरफान व राजा समेत राजा का दो वर्षीय बेटा हम्माद गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर एसपी सिटी और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुनकर नगर निवासी फैजान का वलीमा कार्यक्रम पुराने कमेले के पास स्थित स्टार हैरिटेज मंडप में चल रहा था। रात करीब 11 बजे बुनकर नगर निवासी चाय दुकानदार दो भाई इरफान और राजा अपने परिवार के साथ खाना खा रहे थे। तभी लिसाड़ी गेट के अहमद नगर निवासी सुहैल अपने भाई काला व उवैस और चार अज्ञात साथियों के साथ पिस्टल लहराते हुए मंडप में दाखिल हुआ।
विज्ञापन


आरोप है कि मुख्य आरोपी सुहैल ने पुरानी रंजिश के चलते दोनों भाइयों पर निशाना साधकर फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के लिए राजा अपने भाई और दो वर्षीय बेटे हम्माद को लेकर भागा, लेकिन आरोपियों ने पीछा कर उन पर भी ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में इरफान के पेट और हाथ में गोली लगी, जबकि राजा के हाथ में गोली लगी है। मासूम हम्माद छर्रे लगने से लहूलुहान हो गया। वारदात के बाद मंडप में चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए कमरों में छिप गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का खौफ नहीं, सीसीटीवी में कैद हमलावर : घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी सुहैल की राजा और इरफान से पुरानी रंजिश चल रही है और वह पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकी दे चुका था। आरोपियों के सिर पर खून इस कदर सवार था कि उन्हें न तो भीड़ का डर था और न ही पुलिस का खौफ। हमलावरों की पूरी करतूत मंडप में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
जमीन पर बिखरा खून मदद को तड़पते रहे घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी करीब पांच मिनट तक उत्पात मचाते रहे और घायलों को मृत समझकर फरार हो गए। हमलावरों के जाने के करीब आधे घंटे बाद लोग कमरों से बाहर निकले। घायल मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन हमलावरों के खौफ के कारण कोई पास आने की हिम्मत नहीं जुटा सका। मंडप की जमीन खून से लाल हो गई थी।



दो टीमें तलाश में जुटीं

पीड़ित इरफान की तहरीर पर सुहैल, काला, उवैस और चार अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की दो टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी हमलावरों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed