फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   india is a religius country

अहिंसा परमो धर्म का देश है भारत

Sun, 22 Sep 2019 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
india is a religius country
21srd53a- जनता इंटर कॉलेज कल्याणपुर में विश्व शांति दिवस पर विचार गोष्ठी में जानकारी देते वक्ता। - फोटो : SARDANA
‘अहिंसा परमो धर्म का देश है भारत’
विज्ञापन

सरूरपुर। जनता इंटर कॉलेज कल्याणपुर में शनिवार को विश्व शांति दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा देशों में परस्पर सहयोगी शांति और भाईचारे की भावना को बहाल किया जाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका व अन्य मुल्कों द्वारा विभिन्न देशों में शांति स्थापित करने के लिए अपनी सेनाएं भेजी है।

गोष्ठी में प्रधानाचार्य डॉ. जयभगवान सिंह ने कहा कि भारत अहिंसा परमो धर्म का देश है। भारत-चीन मैत्री दुनिया में पंचशील सिद्धांत के नाम से जानी जाती है। भारत के महान दार्शनिक व राजनेता महात्मा गांधी व पंडित नेहरू तथा दक्षिण अफ्रीका के शांति दूत नेलसन मंडेला आदि विश्व के नेता हमेशा शांति के पक्षधर रहे हैं। भारतीय संस्कृत वसुधैव कुटुंबकम की भावना में विश्वास रखती है। समाज में शांति व मैत्री हेतु छात्र- छात्राओं को संकल्प दिलाया। संचालन मनोज कुमार ने किया। इस दौरान हेम सिंह, सुनील कुमार, राजकुमार, पायल, स्वीटी श्रृद्धा, अनुज आदि छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed