{"_id":"6179c0a31e67b170ec298765","slug":"indecency-with-anm-threw-chairs-on-protest-mawana-news-mrt5625789167","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीनेशन कराने पहुंची एएनएम से अभद्रता पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीनेशन कराने पहुंची एएनएम से अभद्रता पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएनएम से अभद्रता, विरोध करने पर कुर्सियां फेंकीं
मवाना। गांव कौल में कोरोना वैक्शीनेशन के लिए टीम के साथ पहुंची एएनएम के साथ गांव के युवक ने अभद्रता की। इसे लेकर काफी हंगामा हो गया। घटना के विरोध में करीब तीन घंटे तक वैक्सीन लगाने का काम बाधित रहा। वहीं, इस मामले में शिकायत पर सीएचसी प्रभारी टीम के साथ गांव पहुंचे और जानकारी ली। वहीं, आरोपी ने सीएचसी पहुंचकर माफी मांग ली। तब मामला शांत हुआ।
एएनएम पूनम रानी टीम के साथ मंगलवार को गांव के प्राइमरी स्कूल परिसर में वैक्सीनेशन के लिए गई थी। आरोप है कि एक युवक ने एएनएम के साथ अभद्रता की। विरोध किया तो वह हाथापाई पर उतर आया। आरोपी ने यहां रखीं कई कुर्सियां फेंक दीं। इसके बाद सहयोगी कर्मचारियों ने घटना पर रोष जताया और कार्रवाई की मांग की। इस घटना के कारण वैक्सीन लगाने का काम बाधित रहा और इससे यहां आने वाले अन्य लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
मामला संज्ञान में आने पर सीएचसी प्रभारी डा. सतीश भास्कर गांव पहुंचे तथा आरोपी पर एफआईआर की चेतावनी दी। दोपहर में आरोपी के माफी मांगने पर कोई रिपोर्ट नहीं कराई गई।