फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Income tax investigation continues for the third day in Shastri Nagar

शास्त्रीनगर में तीसरे दिन भी जारी रही आयकर जांच

Mon, 30 Nov 2020 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
Income tax investigation continues for the third day in Shastri Nagar
शास्त्रीनगर में तीसरे दिन भी जारी रही आयकर जांच
विज्ञापन

मेरठ। नोयडा बेस कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक मुकेश पाल के घर रविवार को तीसरे दिन भी आयकर विभाग की जांच जारी रही। नोएडा और मेरठ से एक करोड़ रुपये से ज्यादा कैश और दस किलो से ज्यादा सोना मिलने की चर्चा रही। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। टीम संपत्ति संबंधित दस्तावेजों की जांच में जुटी है।
आयकर विभाग की कार्यवाही के चलते अधिकारियों के साथ पीएसी गाजियाबाद की टीम भी रही। कंपनी मालिक के परिवार का कोई भी सदस्य घर की छत या बाहर नहीं दिखा। स्थानीय पुलिस कॉलोनी में नजर रखे रही। ग्रेटर नोएडा ओमैक्स सिटी प्लाट नंबर 142 स्थित शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन के कार्यालय और डी ब्लॉक शास्त्रीनगर मेरठ स्थित बिल्डर मुकेश पाल के आवास से बड़ी मात्रा में कैश और सोना बरामद होने की पूरी कॉलोनी के साथ आयकर विभाग से जुड़े वकीलों में भी चर्चा रही। जांच और पूछताछ की प्रक्रिया के चलते मेरठ, नोएडा और दिल्ली में घर और कार्यालय में खाली नहीं किया गया। देर शाम तक अधिकारी आते-जाते रहे। मुकेश पाल को शनिवार सुबह ही लोगों ने घर पर आते देखा था। इसके बाद किसी ने भी परिवार के किसी भी सदस्य को नही देखा। मेरठ में रविवार शाम लगभग सभी कार्यवाही पूरी हो गई थी। अन्य जगहों पर जांच जारी रहने के चलते किसी ने भी जांच स्थल को नहीं छोड़ा।
विज्ञापन

सपा-बसपा शासन में बनाए संबंध
बताया गया कि यूपी के सिंचाई विभाग और नोएडा अथॉरिटी में मुकेश पाल ने बसपा और सपा शासनकाल में अच्छे संबंध बनाए। अपने इन्हीं संबंधों के चलते एक के बाद एक उसे प्रोजेक्ट मिलते गए। रिसेशन के दौरान भी मुकेश के प्रोजेक्ट में कहीं कोई रुकावट नहीं आई। इसके बाद ही बड़ी संख्या में लोग मुकेश से जुड़ते चले गए। सफेदपोश और सरकारी अधिकारियों का काला धन भी प्रोजेक्ट में लगाने की शिकायत के बाद आयकर विभाग ने यह जांच कार्यवाही शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed