फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inauguration of Mahila Shakti Kendra at Sarurpur Police Station

Meerut News: सरूरपुर थाने में महिला शक्ति केंद्र का उद्घाटन

Mon, 22 Sep 2025 09:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of Mahila Shakti Kendra at Sarurpur Police Station
​सरूरपुर। मिशन श​क्ति केन्द्र का उद्धाटन करती वार्डन पूनम शर्मा। पुलिस
सरूरपुर। मिशन शक्ति के तहत सरूरपुर थाने में महिला शक्ति केंद्र का उद्घाटन भूनी में स्थित कस्तूबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की वार्डन पूनम शर्मा ने किया। थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार यह चरण 22 सितंबर से शुरू होकर 30 दिनों तक चलेगा। इस दौरान पुलिस की फुट पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी। महिला बीट पुलिस अधिकारी गांवों और वार्डों में जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करेंगी। इसके साथ ही नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम, सेमिनार, काउंसलिंग और कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जरूरी हेल्पलाइन नंबर डायल 112, महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108, वन स्टॉप सेंटर 181 की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed