फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In the van returning from the camp, the car entered, eight injured in accident

शिक्षामित्रों से भरी वैन में घुसी कार, हादसे में आठ महिलाएं जख्मी

Mon, 31 Jul 2017 06:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर Updated Mon, 31 Jul 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
In the van returning from the camp, the car entered, eight injured in accident
वैन में घुसी कार

बिजनौर में धरने से धामपुर क्षेत्र की आठ महिला शिक्षामित्र मारुति वैन से घर लौट रहीं थीं। अचानक वैन, सामने से आ रही कार से टकरा गई। वैन में बैठीं आठ महिला शिक्षामित्र गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के बाद दो को रिलीव कर दिया गया, जबकि छह का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

In the van returning from the camp, the car entered, eight injured in accident
आठ महिलाएं घायल

बीएसए कार्यालय पर शिक्षामित्रों का धरना चल रहा है। रविवार को भी शिक्षामित्र धरने पर बैठे थे। दोपहर दो बजे धरना समाप्त हुआ। धामपुर क्षेत्र की आठ महिला शिक्षामित्र डोली, आसमां, संजना, ममता, पूजा, शबनम, बबीता व शिवदेश एक साथ धरने पर प्रतिदिन मारुति वैन से आती हैं। दोपहर दो बजे के बाद धरना समाप्त होने पर ये सभी वैन से धामपुर के लिए लौट रहीं थीं। झालू व नांगलजट के बीच में अचानक इनकी वैन सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में आठों शिक्षामित्र घायल हो गई। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। डोली व आसमां के गुम चोट थीं। इन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि संजना, ममता, पूजा, शबनम, बबीता व शिवदेश के काफी चोट आई है। पैरों की हड्डी टूटी है। इन सभी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक्सीडेंट का पता चलते ही जिला अस्पताल में प्रांतीय प्रभारी सौरभ चौधरी, अजय पाल के नेतृत्व में काफी संख्या में शिक्षामित्रों का जमावड़ा लग गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed