फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In 15 minutes, chains were snatched from the sister-in-law of the CO posted in Mathura and the mother of a businessman.

Meerut News: 15 मिनट में मथुरा में तैनात सीओ की भाभी और व्यापारी की मां से चेन लूटी

Fri, 07 Nov 2025 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
In 15 minutes, chains were snatched from the sister-in-law of the CO posted in Mathura and the mother of a businessman.
मोदीपुरम सोफीपुर मार्ग पर चेन लूट पीड़िता निशि कालरा घटना की जानकारी देती हुई ।..... स्वयं
मोदीपुरम। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में लावड़-सोफीपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने हेलमेट लगाकर 15 मिनट में दो महिलाओं से चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने मोबाइल व्यापारी की मां निशि कालरा और मथुरा सीओ यातायात प्रीतमपाल सिंह कविता को निशाना बनाया। पुलिस काफी देर बाद मौके पर पहुंची और पूछताछ कर लौट गई। आए दिन हो रहीं वारदातों से लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में लावड़ रोड स्थित गणपति एन्क्लेव निवासी मोहक कालरा का आबूलेन पर मोबाइल का शोरूम है। बृहस्पतिवार रात में करीब 8 बजे उनकी 60 वर्षीय मां निशि कालरा घर से कालोनी के मुख्य गेट के बराबर में डेयरी पर पहुंचीं। निशि कालरा राधा स्वामी सत्संग से भी जुड़ी हुई हैं। डेयरी से पनीर खरीदकर वह कालोनी के गेट पर पहुंची। वहां पहले से ही खड़े हेलमेट लगाए बाइक सवार दो बदमाशों ने निशि के गले में सोने की चेन पर झपट्टा मारकर लूट ली जब तक महिला ने शोर मचाया। तब तक बदमाश लावड़ की ओर भाग गए थे।
विज्ञापन

बदमाशों ने 15 मिनट बाद सीओ प्रीतमपाल सिंह की भाभी न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी कविता दूध लेकर घर जा रही थीं। तभी बाइक सवार बदमाशों ने करीब सवा तोले की चेन लूट ली और भाग गए। पंद्रह मिनट में ही चेन लूट की दो वारदात से लोगों में रोष व्याप्त हो गया। पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों को देखा और डीवीआर अपने साथ ले गई। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र ने सीसीटीवी की फुटेज चेक की। इसमें हेलमेट पहने बाइक सवार लुटेरे दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों को तलाश किया जा रहा है। इस रोड पर पुलिस क्यों नहीं थी, इसकी भी जांच की जा रही है।
------

मोदीपुरम  सोफीपुर मार्ग पर चेन लूट पीड़िता निशि कालरा घटना की जानकारी देती हुई ।.....  स्वयं

मोदीपुरम सोफीपुर मार्ग पर चेन लूट पीड़िता निशि कालरा घटना की जानकारी देती हुई ।..... स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed