{"_id":"5d45f9568ebc3e6ce8642a5d","slug":"imposing-the-tax-soon-laward-news-mrt436575014","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : लावड़ कस्बावासियों पर जल्द बढ़ जाएगा टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : लावड़ कस्बावासियों पर जल्द बढ़ जाएगा टैक्स
Sun, 04 Aug 2019 02:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
शरद गुप्ता, लावड़
शरद गुप्ता, लावड़
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
tax shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के लोगों पर जल्द ही मकान के टैक्स का बोझ बढ़ने वाला है। पिछले दो सालों से बोर्ड बैठक में इसको लेकर प्रस्ताव नहीं हो सका था, जबकि शासन ने टैक्स बढ़ाने के आदेश दिए थे। जल्द ही गजट बनाकर शासन को भेजा जाएगा और भवन स्वामियों को अब मकान के क्षेत्रफल के हिसाब से टैक्स चुकाना होगा। यही नहीं टैक्स के साथ-साथ भवन स्वामियों से 30 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से यूजर चार्ज भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन
शासन को गजट बनाकर भेजने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही भवन के क्षेत्रफल के हिसाब से टैक्स की वसूली की जाएगी। नगर के लोगों से तीन श्रेणियों में टैक्स की वसूली की जाएगी। इस नई प्रणाली से नगर पंचायत की आमदनी बढ़ेगी। पिछले दो साल से टैक्स में वृद्धि नहीं हो सकी थी।-सुधीर कुमार, अधिशासी अधिकारी लावड़
विज्ञापन
यह थी पुरानी प्रणाली
नगर के लोग अभी तक 2010 की प्रणाली के आधार पर भवन का टैक्स अदा कर रहे थे। नगर पंचायत लावड़ भवन स्वामियों से 30 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से टैक्स वसूलती थी। इससे नगर पंचायत की आमदनी नहीं बढ़ पा रही थी, जबकि खर्च अधिक बढ़ रहा था। नगर पंचायत की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार ने फरवरी 2018 में नई प्रणाली लागू की, लेकिन नगर पंचायत की ठीक तरह से बोर्ड बैठक नहीं होने के कारण यह नगर में लागू नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
भवन स्वामियों पर बढ़ेगा बोझ
फरवरी 2018 की नई प्रणाली लागू करने के लिए नगर पंचायत लावड़ जल्द गजट बनाकर शासन को भेजने की तैयारी कर रही है। इस प्रणाली के लागू होने के बाद भवन स्वामियों पर टैक्स का बोझ बढ़ जाएगा। नगर पंचायत के कर्मचारी घर-घर जाकर मकानों की जांच करेंगे और क्षेत्रफल के हिसाब से टैक्स वसूला जाएगा। यह टैक्स तीन श्रेणियों में रखा जाएगा। मिश्रित रहने वाले, अकेले तथा दुकानों का अलग टैक्स होगा। नई प्रणाली के आधार पर टैक्स निर्धारित नहीं होगा बल्कि क्षेत्रफल के हिसाब से लगेगा।
विज्ञापन
30 रुपये प्रति माह देना होगा यूजर चार्ज
नगर पंचायत लावड़ को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए जल्द ही घर-घर में डस्टबिन रखे जाएंगे। यह डस्टबिन सिर्फ उनके घर में रखे जाएंगे जो नगर पंचायत को भवन का टैक्स अदा करता है। इन भवन स्वामियों से घर में डस्टबिन रखे जाने के बाद 30 रुपये प्रतिमाह यूजर चार्ज वसूला जाएगा। इसके अतिरिक्त उन भवन स्वामियों को भी चिह्नित किया जाएगा जो टैक्स नहीं देते हैं। जल्द ही उनसे भी टैक्स की वसूली की जाएगी।शासन को गजट बनाकर भेजने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही भवन के क्षेत्रफल के हिसाब से टैक्स की वसूली की जाएगी। नगर के लोगों से तीन श्रेणियों में टैक्स की वसूली की जाएगी। इस नई प्रणाली से नगर पंचायत की आमदनी बढ़ेगी। पिछले दो साल से टैक्स में वृद्धि नहीं हो सकी थी।-सुधीर कुमार, अधिशासी अधिकारी लावड़