फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   IMA doctors met Deputy Chief Minister and Atul Pradhan launched signature campaign

UP: उपमुख्यमंत्री से मिले आईएमए के चिकित्सक, रखी ये बड़ी मांग, अतुल प्रधान ने शहर में चलाया हस्ताक्षर अभियान

Sat, 25 Nov 2023 02:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 25 Nov 2023 02:45 PM IST
सार

Meerut News : अतुल प्रधान ने कहा कि अस्पतालों के अंदर अवैध ढंग से चल रहे मेडिकल स्टोरों, लैबों और मरीजों के बनाए जा रहे अनाप-शनाप बिलों पर रोकथाम एवं बिना पैरामेडिकल स्टाफ के खुल रहे अस्पतालों पर रोकथाम का जन आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
IMA doctors met Deputy Chief Minister and Atul Pradhan launched signature campaign
आईएमए के चिकित्सक उपमुख्यमंत्री से मिले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सपा विधायक अतुल प्रधान और डॉक्टरों का विवाद जारी है। शनिवार को आईएमए के पदाधिकारी लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले और चिकित्सकों के उत्पीड़न व अस्पतालों में हंगामे का मामला उठाया। वहीं, दूसरी तरफ अतुल प्रधान ने अस्पतालों के बढ़े हुए बिल के मुद्दे पर शहर में हस्ताक्षर अभियान चलाया। 

विज्ञापन


अतुल प्रधान ने कहा कि उनकी लड़ाई डॉक्टरों से नहीं बल्कि अव्यवस्था से है। यह लड़ाई जारी रहेगी। अस्पतालों के अंदर अवैध ढंग से चल रहे मेडिकल स्टोरों, लैबों और मरीजों के बनाए जा रहे अनाप-शनाप बिलों पर रोकथाम एवं बिना पैरामेडिकल स्टाफ के खुल रहे अस्पतालों पर रोकथाम का जन आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन

वहीं, उपमुख्यमंत्री से मिलने गए मेरठ आईएमए अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने बताया कि उपमुख्यमंत्री से सिर्फ न्यूटिमा मामले में ही नहीं बल्कि शहर में डॉक्टरों और अस्पतालों में पिछले 15 सालों में जो घटनाएं हुई हैं, उनके मद्देनजर मिले। उनसे मांग की है कि हमें मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत सुरक्षा दी जाए और पुलिस कर्मियों को हिदायत दी जाए कि हमारी सुरक्षा करें। जिस तरह से घटनाएं हो रही हैं, ऐसे हालात में  मरीजों का इलाज करना मुश्किल हो रहा है। सभी का सम्मान है, लेकिन अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डॉ संदीप गर्ग ने बताया कि उन्होंने न्यूटिमा मामले में उपमुख्यमंत्री से कार्रवाई को आगे बढ़ाने की मांग की। उपमुख्यमंत्री ने उन्हें मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट सख्ती से लागू करने और जो घटनाएं हुईं हैं, उस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें: West UP News Live: आज बिजनौर आएंगे अखिलेश यादव, जनसभा को करेंगे संबोधित, पढ़ें ताजा खबरें

विज्ञापन

ये है मामला
दौराला क्षेत्र के मवीमीरा गांव निवासी सोनम की नवजात का गढ़ रोड स्थित न्यूटिमा हॉस्पिटल में कई दिनों तक इलाज चला था। सात नवंबर को डॉक्टर ने उसकी छुट्टी कर दी थी। इलाज के बिल को लेकर परिजनों और अस्पताल प्रबंधन के बीच विवाद हो गया।

यह भी पढ़ें: UP: दरोगा की कांस्टेबल पत्नी की दबंगई, महिला को बीच सड़क पर पीटा, बाल भी खींचे, पीड़िता ने लगाई गुहार

आरोप था बिल की रकम को लेकर सपा विधायक अतुल प्रधान और उनके समर्थकों की डॉक्टरों से कहासुनी हुई थी। बिना बिल दिए मरीज को ले गए थे। इस मामले में अतुल प्रधान और बच्ची के परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसमें चार्जशीट लग चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed