फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   illegal student will be out of ccsu

हॉस्टलों से बाहर होंगे अवैध छात्र

Fri, 18 Oct 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
illegal student will be out of ccsu
मेरठ।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विवि के हॉस्टलों में अवैध तरीके से रह रहे बाहरी युवकों पर विवि प्रशासन सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। विवि में बिना अनुमति सभा और बैठक करने वालों की पुलिस अधिकारियों से शिकायत की जाएगी। बृहस्पतिवार को कुलपति ने कई अहम मुद्दों पर विभागाध्यक्षों के साथ हुई बैठक मेें निर्देश जारी किए।
कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने सभी वार्डन से कहा कि हॉस्टलों में गलत तरीके से अलॉटमेंट की शिकायतें मिली हैं। हर हॉस्टल में सभी फार्मों की चेकिंग कर निरीक्षण करें। अगर किसी को गलत तरह से कमरा अलॉट किया गया है तो उसे तत्काल कैंसिल कर कार्रवाई करें। लापरवाही होने पर वार्डन की जिम्मेदारी होेेगी। इसके साथ ही विवि में चार दिन पहले गेट के भीतर कुर्सी डालकर सभा करने का मामला चर्चा में रहा। कुलपति ने कहा कि शासन के निर्देश होने के बाद भी कैंपस के भीतर यह गतिविधि कैसे हुई। भविष्य में इस तरह सभा करने वालों के खिलाफ सीधे पुलिस कार्रवाई कराई जाएगी। अनुशासनहीनता के मामलों में जिन युवकों पर कार्रवाई हो चुकी है, उनके कैंपस में मिलने पर पुलिस को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

ई-मेल से होगा काम
कुलपति ने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष रजिस्ट्रार ऑफिस में अपनी मेल आईडी दे दें। डाक व्यवस्था के बदले अब सभी विभागाध्यक्षों को ईमेल किया जाएगा। इसको आगे जारी करने की जिम्मेदारी उनकी होगी। उन्होंने कहा कि पेपर वर्क खत्म करें। सभी विभागाध्यक्षों से कहा कि अपने-अपने विभाग की ऑनलाइन फीस जमा कराएं। कैंपस के कोर्सों की परीक्षाएं नवंबर में कराने के लिए सभी शिक्षकों को पूरी तैयारी करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय से शिक्षण कार्य करें प्रोफेसर
कुलपति ने कहा कि दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शिक्षकों द्वारा नहीं पढ़ाने पर चिंता जताई थी। ऐसे में सभी विभागाध्यक्ष इस बात की मानीटरिंग करें कि उनके यहां शिक्षक समय से शिक्षण कार्य कर रहे हैं या नहीं।

ये रहे मौजूद
कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा, चीफ प्रॉक्टर प्रो. वीरपाल सिंह, चीफ वार्डन प्रो. पीके शर्मा समेत सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed