{"_id":"61e8779b82494d78dc5e302b","slug":"illegal-cutting-was-going-on-in-the-house-in-jalikothi-five-were-sued-meerut-news-mrt574014461","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलीकोठी में घर में चल रहा था अवैध कटान, पांच पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलीकोठी में घर में चल रहा था अवैध कटान, पांच पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलीकोठी में घर में चल रहा था अवैध कटान, पांच पर मुकदमा
मेरठ। देहली गेट थाना पुलिस ने जली कोठी स्थित धोबी वाली गली में चल रहा पशु कटान पकड़ा। पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से पशुओं के अवशेष और औजार बरामद किए है। पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
देहलीगेट थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि बुधवार को उन्हें सूचना मिली थी कि जलीकोठी स्थित धोबी वाली गली निवासी रईस पुत्र नजर के मकान में अवैध पशु कटान किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस टीम के साथ छापा मारा तो आरोपी फरार हो गए। मौके से पशुओं के अवशेष और औजार बरामद किए हैं। जांच के लिए मांस के सैंपल लैब भेज दिए हैं। सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि पटेल नगर चौकी इंचार्ज की शिकायत पर रईस व भोलू समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।