फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Illegal arms factory busted in Meerut before Delhi elections, one arrested with fifty pistols

दिल्ली चुनाव से पहले मेरठ में हथियारों की अवैध फैक्टरी का भंडाफोड, पचास पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार

Tue, 21 Jan 2020 01:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 21 Jan 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
Illegal arms factory busted in Meerut before Delhi elections, one arrested with fifty pistols
Illegal arms factory - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस ने लिसाड़ी गेट में छापा मारकर हथियारों की अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पचास पिस्टल बरामद करने के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मेरठ पुलिस को इस कार्रवाई की भनक ही नहीं लगी।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने हरियाणा के रोहतक निवासी संजीव उर्फ मुन्ना (27) को गिरफ्तार किया था। वह हथियारों की सप्लाई का काम करता था। उसके पास से 10 अवैध पिस्टल बरामद हुई थीं।
विज्ञापन

संजीव ने पूछताछ में बताया था कि वह मेरठ के हिमायूंनगर लिसाड़ीगेट निवासी फकरूद्दीन व उसके बेटे नूर हसन से हथियार लेकर दिल्ली, एनसीआर, यूपी व हरियाणा में पिछले पांच साल से सप्लाई कर रहा था।

उसकी निशानदेही पर दिल्ली पुलिस ने नूर हसन को अवैध हथियार बनाते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने फैक्टरी से 50 अवैध पिस्टल के अलावा अवैध हथियार बनाने का सामान बरामद किया है। 

तीन पीढ़ियां बनाती रहीं हैं अवैध हथियार 
स्पेशल सेल के अनुसार नूर हसन की तीन पीढ़ियां अवैध हथियार बना रही हैं। पूरा परिवार करीब 30 साल से अवैध हथियार बना रहा है। नूर हसन ने पिता से हथियार बनाना सीखा और 20 सालों से ये धंधा कर रहे है।

नूर हसन के तीनों भाइयों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में नूर हसन ने बताया कि वह थोक में अवैध हथियार सप्लाई करता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed