फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ikram had a meeting before the violence

हिंसा में आगजनी करने वाला इकराम गिरफ्तार

Mon, 10 Feb 2020 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Ikram had a meeting before the violence
मेरठ। सीएए के विरोध में 20 दिसंबर 2019 को इस्लामाबाद पुलिस चौकी फूंकने वाले इकराम को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। बवाल के बाद से वह फरार चल रहा था। रविवार को सूचना मिली कि वह घर पर आया हुआ है। जिस पर पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 20 दिसंबर को सबसे ज्यादा उपद्रव हापुड़ रोड पर जाकिर कालोनी से इस्लामाबाद पुलिस चौकी के बीच हुआ था। लिसाड़ी और खत्ता रोड पर आगजनी हुई थी। बवाल में नौचंदी, लिसाड़ीगेट थाने में बलवाइयों पर मुकदमे दर्ज हुए। रविवार को पुलिस जब इकराम को घर से पकड़कर ले गई तो पीछे-पीछे थाना लिसाड़ी गेट पहुंचे परिजनों ने इकराम को निर्दोष बताया। जब पुलिस ने परिजनों को इकराम द्वारा हिंसा के दौरान पथराव करते हुए के फोटो दिखाए तो परिजनों ने हंगामा करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने परिजनों और अन्य लोगों को फटकारकर भगा दिया। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट प्रशांत कपिल ने बताया कि इकराम ने 20 दिसंबर की सुबह अन्य लोगों के साथ पहले बैठक की थी। उसके बाद नमाज के बाद अपने साथियों के साथ कहा था कि हापुड़ रोड पर बवाल करना है। इकराम के साथ आगजनी और पथराव करने वाले अहमदनगर के सात लोग पहले ही जेल जा चुके हैं। इस गिरोह ने इस्लामाबाद चौकी के पास पहले बीच सड़क पर आगजनी की, पुलिस पर पत्थर बरसाए उसके बाद पुलिस चौकी में आग लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed