फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If there are street lights, cleanliness, roads and waterlogging during the festival, then call the control room.

Meerut News: त्योहार पर स्ट्रीट लाइट, सफाई, सड़क और जलभराव है तो कंट्रोल रूम में करें कॉल

Tue, 25 Feb 2025 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
If there are street lights, cleanliness, roads and waterlogging during the festival, then call the control room.
मेरठ। आगामी त्योहारों पर स्ट्रीट लाइट, पेयजल, सफाई और सड़कों में गड्ढे की शिकायत होने पर तुरंत कंट्रोल रूम में फोन घुमाएं। इसके लिए नगर आयुक्त ने कंट्रोल रूम में विभागीय अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। 24 घंटे में शिकायत का निस्तारण होगा, यह भी तय कर दिया है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि शिवरात्रि, रमजान, होली, नवरात्रि आदि के दृष्टिगत पूर्व वर्षों की भांति नगर निगम, मेरठ में सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, मार्ग प्रकाश, पैच वर्क कार्य आदि व्यवस्थाओं की बाबत शिकायतों के निस्तारण से संबंधित सूचना टेलीफोन, टोल फी नम्बर जारी किए। इसमें 01212420851/52, 2420853, 2420854, 2420060, 2421316, टोल फ्री नंबर 18001803090, 18001805090 नंबर जारी किए गए।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार कन्ट्रोल रूम के प्रभारी होंगे। कन्ट्रोल रूम द्वारा संचालित की जा रही उक्त व्यवस्था पर पूर्ण नियंत्रण रखेंगे। महाप्रबन्धक (जल) (फोन नंबर 9452681357), मुख्य अभियन्ता (निर्माण) ( फोन नंबर 6392307972), प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी (फोन नंबर 9927020684), प्रभारी मार्ग प्रकाश (फोन नंबर 9456210426) आदि संबंधित अधिकारीगण कन्ट्रोल रूम से प्राप्त होने वाली अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों / समस्याओं का निदान करायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम में कार्यरत समस्त सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक व वाहन डिपो प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में प्राप्त होने वाली सफाई से सबंधित, अधिशासी अभियन्ता (निर्माण), समस्त सहायक अभियन्ता (निर्माण), समस्त अवर अभियन्ता (निर्माण), पैच वर्क से संबंधित, समस्त सहायक अभियन्ता (जल), समस्त अवर अभियन्ता (जल), पेयजल से संबंधित, प्रभारी मार्ग प्रकाश प्रकाश व पथ प्रकाश निरीक्षक पथ प्रकाश से संबंधित शिकायतों/ समस्याओं का निस्तारण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed