फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If action is taken against the accused, the minor will not die: Atul

आरोपी पर कार्रवाई होती तो नाबालिग न देती जान : अतुल

Sat, 15 Feb 2020 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
If action is taken against the accused, the minor will not die: Atul
मवाना। सपा नेता अतुल प्रधान ने दुष्कर्म पीड़िता के मामले में एक विधायक का नाम लेते हुए उनकी भूमिका की जांच की बात कही। कहा कि यदि दोषियों को समय रहते सजा मिल जाती तो किशोरी की जान बच जाती। परिवार को परेशान करने वाले दरोगा के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

सपा नेता अतुल प्रधान ने शुक्रवार को गुड़ मंडी में सपा नेता संदीप सेठी के आवास पर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि ऑडियो में जिस व्यक्ति का नाम नाबालिग ले रही है वह एक विधायक का प्रतिनिधि है। इसमें उक्त विधायक की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। यदि पुलिस सही प्रकार से जांच कर लेती तो दोषियों को पहले ही सजा मिल जाती। पुलिस कह रही है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ। यदि ऐसा नहीं है तो फिर पुलिस बताए क्या हुआ। उन्होंने चेतावनी देते कि यदि किसी कार्यकर्ता के साथ किसी ने अभद्रता की तो तत्काल जवाब दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि निजाम बदलेगा तो ये सब इन्हें सूद सहित लौटाया जाएगा। तीन दिन का अल्टीमेटम दे रखा है। तीन दिन बाद वे परिवार वालों से मिलेंगे। पीड़ित परिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलवाया जाएगा। पार्टी की तरफ से पीड़ित परिवार की मदद दिलवाएंगे। पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि, कंबर जैदी, नदीम, बिट्टू, शुभम, अक्षय, रणबीर सिंह, गौरव चौधरी, विनीत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को मिले न्याय
मवाना। सैनी समाज की महिलाएं थाना प्रभारी राजेंद्र त्यागी से मिली। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने। आरोपी की गिरफ्तारी तथा निर्दोषों को न फंसाने की मांग की। डॉ. संगीता, कुसुम लता सैनी, डॉ. सुनीता सैनी, संतोष सैनी, कुसुमलता प्रजापति, विनोद सैनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलाया जाएगा न्याय
मवाना। बसपा का जिला प्रतिनिधिमंडल पीड़िता के परिवार से मिला और हर संभव मदद व न्याय दिलाने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल सीओ व थाना प्रभारी से भी मिला। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष मोहित जाटव, दिनेश काजीपुर, कुलदीप गुर्जर, विधान सभा अध्यक्ष सुनीत कुमार, अशोक सैनी, पप्पू जाटव, संजय सैनी, अशोक कुमार, रामनिवास, मांगेराम सैनी, हेमंत प्रधान, सलेखचंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed