{"_id":"667f1e5e44c6de3bc70a8eb7","slug":"identify-the-snakes-in-the-sleeves-and-the-jaichands-raghav-meerut-news-c-30-1-sha1002-126445-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्तीन के सांपों और जयचंदों को पहचानें : राघव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्तीन के सांपों और जयचंदों को पहचानें : राघव
Sat, 29 Jun 2024 02:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 29 Jun 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर लोकसभा सीट हारने के बाद से भाजपा में घमासान मचा है। भाजपा प्रत्याशी रहे और पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा का एक तीन मिनट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्थानीय नेताओं के नाम लिए बिना कह रहे आस्तीन के सांपों और जयचंदों को पहचानना होगा।
यह वीडियो गंगोह क्षेत्र का है, जहां पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम शामिल होने गए थे। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई है और अन्याय करने वालों का दमन किया। कुछ नेता दिल्ली और लखनऊ में भ्रम फैलाते हैं कि सहारनपुर में ब्राह्मण सिर्फ 15 हजार हैं। हमें अपनी ताकत को पहचानना होगा। हमें सर्व समाज का वोट मिला है। कुछ लोगों की वजह से हम चुनाव हारे हैं। हमने हमेशा सच्चाई का साथ दिया है। समाज में ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, जो ब्राह्मण समाज को कमजोर समझ रहा है। उनको मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने इशारों ही इशारों में बिना नाम लिए स्थानीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों पर भी सवाल खड़े किए हैं।
बता दें कि पिछले दिनों सहारनपुर लोकसभा सीट की हार की समीक्षा करने प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण आए थे। सर्किट हाऊस में गोपनीय बैठक चल रही थी, जिसमें हंगामा हो गया था, जिसमें राघव लखनपाल शर्मा के भाई राहुल लखनपाल शर्मा और उनके समर्थक मौजूद थे। उन्होंने हार का ठीकरा स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर फोड़ा था। उन्होंने देवबंद से विधायक और लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह, नगर विधायक राजीव गुंबर, रामपुर विधायक देवेंद्र निम पर भी सवाल उठाए थे। आरोप लगाया था कि यह नेता उम्मीद के मुताबिक वोट नहीं दिलवा पाए हैं। यही हार की वजह बनी है। हंगामे के दौरान कुछ देर के लिए बैठक रोकनी भी पड़ी थी।