फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   I was playing... mother, father and brothers and sisters all got buried

Meerut News: मैं खेल रही थी... अम्मी, अब्बू और भाई-बहन सब दब गए

Mon, 16 Sep 2024 06:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
I was playing... mother, father and brothers and sisters all got buried
मेरठ। जाकिर कॉलोनी के हादसे में अपनों की मौत के बाद परिजन की आंख से आंसू नहीं थम पा रहे। सभी परिजन बार-बार यही बोल रहे हैं कि हमारी तो दुनिया ही उजड़ गई। ऐसा मनहूस दिन ऊपर वाला किसी को न दिखाए।
विज्ञापन

सात वर्षीय रिया को पता भी नहीं कि उसके पिता साजिद का साया उसके सिर से उठ गया है। दादी नफ्फो, दोनों बड़ी बहनें सानिया और रिजा और भाई साकिब भी इस दुनिया में नहीं रहे। जबकि मां सायमा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। रिया कक्षा-7 में पढ़ती है। उसने बताया कि जिस समय मकान गिरा वह घर के बाहर खेल रही थी। घर में अम्मी, अब्बू और भाई-बहन दब गए। घर में रो रही महिलाओं को वह भारी मन से देख रही थी।
विज्ञापन


नईम कुछ समय पहले ही घर से बाहर निकला था। उसने इस हादसे में पत्नी अलीशा और पांच माह की बेटी हिमशा को खो दिया। मां के साथ भाई-भाभी और उनके बच्चों की मौत ने उसे भीतर तक झकझोर दिया। नईम ने कहा कि यह गम जिंदगीभर भुलाया नहीं जा सकता। मलबा हटाकर उसने अपनों को बचाने के प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो पाया, इसका गम जिंदगी भर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदीम ने बताया कि वह हादसे से कुछ देर पहले गर्भवती पत्नी फरहाना से पशुओं का दूध निकालने की बात कहकर नीचे आया था। मां से भी कहा था कि दूध निकालने का समय हो गया है। वह घर से बाहर दो मिनट पहले ही निकला था। तभी तेज धमाके की आवाज के साथ मकान गिर गया। पलक झपकते ही तीन मंजिला मकान के मलबे में पूरा परिवार दब गया। यह देख आंखों के सामने एकबारगी अंधेरा छा गया। परिजन को बचाने के लिए वह कुछ नहीं कर सका।


नफ्फो की पुत्री इसराना ने बताया कि वह 11 बहन-भाई हैं। सभी की शादी हो चुकी है। एक भाई की मौत हो चुकी है। वह अपने घर पर थी। तभी चारों भाई से अलग मकान में रह रहे भाई आबिद की पत्नी ने नसीम को फोन कर बताया कि मकान गिर गया है। परिवार के सारे लोग दब गए हैं। यह सुनते ही उसका कलेजा बैठ गया। मौके पर पहुंचकर पता चला कि सब कुछ खत्म हो गया। इसके बाद वह बेहोश होकर गिर गई। आसपास की महिलाओं ने उसे संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed